लाइफ स्टाइल

बनाएं अनियन उत्तपम, जानें विधि

Tulsi Rao
10 Aug 2022 9:42 AM GMT
बनाएं अनियन उत्तपम, जानें विधि
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Kaise Banye Onion Uttapam: अनियन उत्तपम खाने और नाश्ते दोनों में बढ़िया लगता है। वेट लॉस जर्नी पर जो लोग हैं वह भी इसे खाने का मजा ले सकते हैं। इसे कई तरीके से बनाया जाता है जैसे वेजिटेबल उत्तपम, टोमाटो उत्तपम वगैराह। हम आपको बता रहे हैं अनियन उत्तपम बनाने की रेसिपी। इसे खाने के बाद आपको रेस्तरां वाले उत्तपम की याद जरूर आएगी।

डोसा बैटर
1 छोटा प्याज
1 छोटी गाजर
2 छोटे हरी मिर्च
धनिया पत्ती
तेल या घी

कैसे बनाएं अनियन उत्तपम

- सबसे पहले प्याज, हरा धनिया को अच्छे से धो कर बारीक काट कर अलग रख लें। हरी मिर्च को पतला काट कर अलग रख लें और गाजर को कद्दूकस करें।

- अब एक पैन को गर्म करें और अब तवे के सेंटर में डोसा बैटर डालें। अब इस बैटर को अच्छे से स्प्रेड करें। साइट में थोड़ा सा तेल या घी डालें। उत्तपम के ऊपर प्याज, गाजर, हरी मिर्च और हरा धनिया समान रूप से डालें। इसे मध्यम आंच में कुछ मिनट के लिए पकने दें जब तक कि तवे की सतह को छूने वाली तरफ से सुनहरी भूरी न हो जाए। उत्तपम को पलटें और दूसरी तरफ से भी मध्यम आंच में दो मिनट तक पकने दें जब तक कि प्याज पूरी तरह से पक न जाए और प्याज सुनहरा भूरा न हो जाए।



Next Story