लाइफ स्टाइल

ऐसे बनाएं धनिया पंजीरी की प्रसाद बनाने के लिए नोट करें ये Recipe

Tara Tandi
30 Aug 2021 11:26 AM IST
ऐसे बनाएं धनिया पंजीरी की प्रसाद बनाने के लिए नोट करें ये Recipe
x
भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय भोग है माखन मिश्री।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय भोग है माखन मिश्री। यह बात तो सब जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है श्रीकृष्ण को धनिया पंजीरी का प्रसाद भी बहुत प्रिय है। आज देशभर में जन्माष्टमी का पवित्र उत्सव मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग लगाए जाते हैं। वहीं बाल-गोपाल को धनिया अतिप्रिय होने की वजह से उन्हें आज के दिन धनिया पंजीरी का प्रसाद भी चढ़ाया जाता है। तो आइए देर किस बात की आपको बताते हैं कैसे बनाया जाता है धनिया पंजीरी का प्रसाद।

धनिया पंजीरी बनाने की सामग्री-

-धनिया पाउडर- 1 कप

-घी- 3 बड़े चम्मच

-मखाने- 1/2 कप (कटे हुए)

-चीनी पाउडर- 1/2 कप

-कद्दूकस नारियल- 1/2 कप

-ड्राई फ्रूट- 1/2 छोटी कटोरी (कटे हुए)

-चिरौंजी दाना- 1 बड़ा चम्मच

-चार मगज/खरबूजे के बीज- 3 बड़े चम्मच (छिले हुए)

धनिया पंजीरी बनाने की विधि-

धनिया पंजीरी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 2 बड़े चम्मच घी गर्म करें। अब इसमें धनिया पाउडर डालकर 4-5 मिनट तक भूनकर एक बाउल में निकाल लें। पैन में बचा घी डालकर मखाने 2-3 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें। धीमी आंच करके इसमें ड्राई फ्रूट्स, चिरौंजी दाना, मगज, चीनी, नारियल का बूरा और धनिया पाउडर डालकर मिलाएं। तैयार पंजीरी को सर्विंग बाउल में निकालकर कान्हा जी को भोग लगाकर प्रसाद के तौर पर खाएं।


Next Story