- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- घर पर मूवी नाइट को...
लाइफ स्टाइल
घर पर मूवी नाइट को बनाएं स्पेशल, पॉपकॉर्न के 4 सुपरहिट फ्लेवर के साथ
Dolly
7 Jun 2025 9:29 PM IST

x
Lifestyle लाइफस्टाइल : सिनेमा हॉल में फिल्म देखने का मजा पॉपकॉर्न के बिना अधूरा है। अगर आप अपने पार्टनर या फिर फैमिली के साथ मूवी डेट की प्लानिंग कर रहे हैं तो घर पर ही कई तरह के पॉपकॉर्न बना सकते हैं।
ये आपके मूवी डेट को खास बना सकते हैं। आप सभी जब भी थिएटर में फिल्में देखने जाते हैं तो पॉपकॉर्न के बिना मजा अधूरा होता है। पॉपकॉर्न एक ऐसा स्नैक्स है जो ज्यादातर लोगों को पसंद आता है। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। ये हेल्दी भी मानी जाती है। हालांकि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास न तो अपने लिए समय होता है और न ही परिवार और पार्टनर को समय दे पाते हैं।
एक दिन की छुट्टी भी मिलती है तो बाहर कहीं घूमने जाने के बजाय वे घर में ही रहना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में कई बार समय न दे पाने को लेकर पार्टनर्स में लड़ाईयां भी हो जाती हैं। अगर आप भी ऐसी किसी दिक्कत से जूझ रहे हैं तो आप घर पर ही मूवी डेट प्लान कर सकते हैं। ऐसे में आप अपने पार्टनर या फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। मूवी देखने का मजा तभी आता है जब स्नैक्स भी हो। ऐसे में पॉपकॉर्न से बेहतर भला कुछ और हो सकता है क्या?
आज का हमारा लेख भी इसी टॉपिक पर है। हम आपको 4 फ्लेवर के पॉपकॉर्न के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके मूवी डेट को खास बना देंगी।
क्लासिक बटर पॉपकॉर्न : इसका स्वाद काफी जबरदस्त लगता है। इसे बनाने के लिए एक बड़े पैन को हल्का गर्म कर लें। अब एक बड़ा चम्मच बटर और पॉपकॉर्न के दाने डाल दें। इसके बाद पैन को ढक दें। ये दाने 2 मिनट में पॉपकॉर्न में बदल जाएंगे। अब पॉपकॉर्न को एक बड़े बाउल में निकाल लें। इसके बाद इस पर सॉल्टेड बटर मिलाकर एंजॉय करें।
कैरेमलाइज पॉपकॉर्न : आज की जनरेशन को कैरेमलाइज पॉपकॉर्न खूब पसंद आती है। इसे भी आप कई फ्लेवर में बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक बड़े पैन में थोड़ा सा बटर गर्म करें और इसमें पॉपकॉर्न के दाने डाल दें। इसे फूटने दें। वहीं दूसरी तरफ एक पैन में गुड़ और पानी को गर्म कर लें। इसमें इलायची पाउडर भी मिला लें। अब पॉपकॉर्न को इसी सिरप में मिला लें। आप इसमें चॉकलेट का फ्लेवर भी दे सकते हैं। इसे मिलाकर सर्व करें और मूवी को एंजॉय करें।
चीज पॉपकॉर्न : चीज का स्वाद भला किसे नहीं पसंद होता है। पॉपकॉर्न भी चीज फ्लेवर में बनाई जा सकती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े पैन को हल्का गर्म कर लें। उसमें बटर और पॉपकॉर्न के दाने डाल दें। इसके बाद पैन को ढककर पॉपकॉर्न बनने दें। फिर बटर को सॉस पैन में पिघला लें। इसके बाद बड़े बाउल में पॉपकॉर्न और चीज पाउडर को अच्छे से मिला लें। इसके बाद इस पर बटर डाल दें। ये खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है।
मसाला पॉपकॉर्न :अगर आप कुछ स्पाइसी ट्राई करना चाहते हैं ताे मसाला पॉपकॉर्न आपके लिए बेस्ट रहेगा। पैन में बटर डालकर पॉपकॉर्न डाल दें। अब इसमें एक से दो चुटकी हल्दी, चाट मसाला डाल दें। आप चाहें तो रेड चिली फ्लेक्स भी एड करें। आपका मसाला पॉपकॉर्न तैयार है।
Tagsमूवी नाइटस्पेशलपॉपकॉर्नफ्लेवरMovie NightSpecialPopcornFlavorजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





