लाइफ स्टाइल

घर में आसानी से बनाएं मुंह में घुल जाने वाला 'कलाकंद', फॉलो करें ये टिप्स

Tulsi Rao
21 May 2022 5:27 AM GMT
घर में आसानी से बनाएं मुंह में घुल जाने वाला कलाकंद, फॉलो करें ये टिप्स
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।

कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
1 लीटर दूध, 200 ग्राम छेना (हाथ से मसला हुआ), 1/3 कप पिसी चीनी, 1 टेबलस्पून बादाम-पिस्ता कतरन, 1 हरी इलायची पिसी हुई, 7-8 धागे केसर, 1 टेबलस्पून दूध
विधि :
- दूध को किसी भारी तले वाली बर्तन में गैस पर उबलने के लिए रख दें।
- उबाल आने पर आंच धीमी करके बीच-बीच में चलाते रहें, जिससे दूध नीचे न लगे।
- दूध जब आधा रह जाए तो गैस से बर्तन उतारकर उसमें छेना मिलाएं।
- दोनों चीज़ें एकसार होने पर फिर से गैस पर रखकर चलाएं और चीनी मिलाकर गाढ़ा होने तक पकाएं।
- जब यह मावे जैसा गाढ़ा हो जाए तो आंच से उतारकर एक चिकनाई लगी ट्रे में जमा दें।
- केसर दूध में भिगो लें और घोटकर कलाकंद पर इसकी बिंदी लगा दें।
- फिर मेवे बुरकें और जमने पर मनचाहे आकार में काट लें।


Next Story