- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- घर पर बनाएं मूंग दाल...
लाइफ स्टाइल
घर पर बनाएं मूंग दाल की कचौड़ी, जानिए इसकी देसी रेसिपी
Shubhra Nandy
25 March 2021 6:53 AM IST

x
मूंग की दाल की कचौड़ी तो आपने खाई ही होगी।
जनता से रिश्ता वेबडेसक | मूंग की दाल की कचौड़ी तो आपने खाई ही होगी। आज हम आपको मूंग चीज कचौड़ी बनाना बता रहे हैं। ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसे आप आसानी से घर में बना सकते हैं।
सामग्री :
गेहूं का आटा- 1/2 कप
मैदा- 1/2 कप
ओट्स- 1/4 कप
तेल- 2 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
मसाले के लिए
अंकुरित मूंग उबली हुई- 1 कप
उबली हुई शकरकंदी- 1/2 कप
मोजरेला चीज- 1/4 कप
नमक- स्वादानुसार
चिली फ्लेक्स-1 छोटा चम्मच
मिक्स्ड हब्र्स- 1 छोटा चम्मच
तेल- तलने के लिए
विधि :
मूंग चीज कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले कचौड़ी के आटे की सभी चीज गेहूं का आटा, मैदा, ओट्स, नमक और तेल मिलाकर गूंद लीजिए। अंकुरित मूंग, शकरकंदी, चिली फ्लेक्स, मिक्स हब्र्स और नमक डालकर मिक्स करें और बॉल्स बनाए। बॉल्स के बीच में थोड़ा-सा मोजरेला चीज भी डालें। आटे से मीडियम आकार की पूरी बेल लें। बीच में स्र्टंफग बॉल्स रखकर चारों कोनों को सील कर कचौड़ी का आकार दें। कड़ाही में तेल गर्म करें और कचौड़ी को सुनहरा होने तक दोनों ओर से तल लें। धनिया-पुदीना की चटनी के साथ पेश करें।
Next Story





