लाइफ स्टाइल

गोवर्धन पूजा पर घर में बनाएं मोहन भोग

Shiddhant Shriwas
5 Nov 2021 5:00 AM GMT
गोवर्धन पूजा पर घर में बनाएं मोहन भोग
x
गोवर्धन पूजा पर श्रीकृष्ण को मोहन भोग भी चढ़ाते हैं, इसे शुभ माना जाता है। मोहन भोग बनाने की रेसिपी बहुत आसान है

गोवर्धन पूजा पर श्रीकृष्ण को मोहन भोग भी चढ़ाते हैं, इसे शुभ माना जाता है। मोहन भोग बनाने की रेसिपी बहुत आसान है। कहा जाता है कि बाल रूप में श्रीकृष्ण माखन के साथ मोहन भोग को भी बहुत पसंद करते थे। मोहन भोग की सबसे खास बात यह है कि यह बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाता है और आप इसे बहुत दिनों तक रख सकते हैं। आप गुड़ के साथ भी मोहन भोग बना सकते हैं, इससे इसका स्वाद भी बढ़ता है और वेट भी कंट्रोल रहता है। आइए जानते हैं मोहन भोग बनाने की टेस्टी रेसिपी।

मोहन भोग बनाने की सामग्री
सूजी- 1 कप
चीनी- 1/2 कप
दूध- 1 कप
पानी- 1 कप
घी- 1/2 कप
किशमिश- 2 चम्मच
तेजपत्ता- 1
इलायची पाउडर- 1 चम्मच
केसर- चुटकी भर
काजू- 2 चम्मच
मोहन भोग बनाने की विधि
एक पैन में पानी, दूध, चीनी, केसर और इलायची पाउडर डालकर चीनी के घुलने तक धीमी आंच पर पकाएं। कड़ाही में घी गर्म करें और सूजी को सुनहरा होने तक भूनें। अब धीरे-धीरे दूध वाले मिश्रण को कड़ाही में डालें। धीमी आंच पर लगातार मिश्रण को मिलाते हुए पकाएं। सूजी को तब तक पकाएं, जब तक सूजी कड़ाही में चिपकनी बंद न हो जाए। गैस ऑफ कर दें और कड़ाही को कम-से-कम दो मिनट के लिए ढक दें। एक छोटे-से पैन में एक चम्मच घी गर्म करें और उसमें काजू और किशमिश को काजू के सुनहरा होने तक भूनें। भुने हुए मेवों को मोहन भोग में डालकर मिलाएं और सर्व करें।गोवर्धन पूजा पर घर में बनाएं मोहन भोग
Next Story