लाइफ स्टाइल

घर पर ही बनाए मावा या खोए की बर्फी, जाने विधि

Tara Tandi
30 May 2023 4:53 PM IST
घर पर ही बनाए मावा या खोए की बर्फी, जाने विधि
x
मीठे को जरूर शामिल किया जाता हैं और इसके लिए बाजार से मिठाई लाइ जाती हैं। अगर आप बाजार से मिठाई नहीं लाना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मावा या खोए की बर्फी बनाने की रेसिपी। इसे भोग लगाने के साथ ही व्रत और त्योहार के मौके पर भी बनाया व खाया जा सकता है। इसे बनाने में करीब 30 मिनट का समय लगता हैं। भोग के मीठे में मावा बर्फी बेहतरीन ऑप्शन बनती हैं। जानते हैं इसकी रेसिपी।
आवश्यक सामग्री
- 500 ग्राम खोया
- 300 ग्राम पिसी हुई चीनी
- 1 टीस्पून इलायची पाउडर
- 1 टेबलस्पून घी
- बारीक कटे काजू और पिस्ता सजावट के लिए
बनाने की विधि
- भारी तले के पैन में घी गर्म करें और उसमें खोया मिला दें।
- इसे तब तक पकाएं जब तक यह नर्म होकर एक जगह जमा होने लगे।
- अब इसमें चीनी मिलाएं और कम आंच पर चीनी के पिघलने तक इसे मिलाएं। साथ ही इलायची पाउडर भी डाल दें।
- इसे लगातार चलाते रहें ताकि यह पैन से चिपके नहीं।
- जैसे ही यह पैन के बीच में आकर इकट्ठा होने लगे, आंच बंद कर दें।
- इसे चिकनी प्लेट पर निकाल दें और बेलन से हल्के हाथ से बेलते हुए एक सार गोल आकार दे दें।
- ठंडा होने पर मनचाहे आकार में काटकर खाएं और खिलाएं।
Next Story