लाइफ स्टाइल

ढ़ाबा स्टाइल में बनाएं मटर के पराठे, जाने रेसिपी

Bhumika Sahu
7 Dec 2021 7:19 AM GMT
ढ़ाबा स्टाइल में बनाएं मटर के पराठे, जाने रेसिपी
x
मटर में हाई फाइबर होता है जो वजन को बढ़ने से रोकता है। तो चलिए जानते हैं मटर का पराठा बनाने की रेसिपी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सर्दियों में स्टफ पराठा नाश्ते में खाना का एक अलग ही मजा होता है। आलू, प्याज और गोभी ता पराठा तो हर कोई बना लेता है, लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं मटर पराठा बनाने की रेसिपी। मटर में विटामिन भरपूर मात्रा में होता है जिससे हड्डियां मजबूत होती है। मटर में मौजूद गुण वजन को नियंत्रित करते हैं। मटर में लो कैलोरी और लो फैट होता है। मटर में हाई फाइबर होता है जो वजन को बढ़ने से रोकता है। तो चलिए जानते हैं मटर का पराठा बनाने की रेसिपी

सामग्री
गेहूं का आटा, तेल, नमक, हरी मटर, हरीमिर्ट, अदरक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हरा धनिया, खटाई
कैसे बनाएं
पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप आटा लगा लें। इसके लिए आटे में नमक, थोड़ा सा तेल और गुनगुना पानी से आटा नरम गूथ लें। गुथे हुए आटे को 15 से 20 मिनट के लिए ढककर रख दें। अब स्टफिंग तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले मटर के दाने को हल्का नरम होने तक उबालिए, पानी निकाल दीजिए और ठंडा होने के बाद दरदरा पीस लीजिए। अब हरी मिर्च को बारीक काट लें और अदर को छील कर कद्दूकस करें। पीसी हुई मटर में नमक, हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, धनियां पाउडर, अमचूर और हरा धनियां डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिए। अब तवा को गरम करें और गुथे हुए आटे से थोड़ा सा हिस्सा लें और सूखा आटा लगाकर बेलें। फिर इसमें मटर की स्टफिंग भरें और अच्छे से बेल लें। फिर तवे पर इसे अच्छे से दोनों तरफ से सेक लें। दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेके। मटर पराठे को हल्की आंच पर सेकें तभी पराठा कुरकुरा सिकेगा।


Next Story