लाइफ स्टाइल

घर में मौजूद इन चीजों से बनाएं बाजार जैसी आइसक्रीम

SANTOSI TANDI
30 Aug 2023 2:28 PM GMT
घर में मौजूद इन चीजों से बनाएं बाजार जैसी आइसक्रीम
x
बाजार जैसी आइसक्रीम
कई सारे लोग होते हैं जो बाहर की आइसक्रीम खाना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उसमें कई सारी ऐसी चीजें मिक्स होती हैं जिनसे कई लोगों को गले में दिक्कत होनी शुरू हो जाती हैं। ऐसे में उन्हें बाहर की आइसक्रीम खाना बंद करना पड़ता है। लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप घर पर रखी चीजों से ही घर पर आइसक्रीम जो बना सकती हैं। इसे बनाने में समय भी कम लगेगा और टेस्ट भी बिल्कुल बाजार वाला आएगा।
आइसक्रीम बनाने के लिए जरूरी चीजें
फुल क्रीम दूध- 1 लीटर
हरी इलायची-1 से 2
चीनी
मेवा
फ्लेवर कलर
आइसक्रीम बनाने की विधि
आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले दूध को एक बर्तन में निकालें।
इसके बाद दूध को उबालने के लिए गैस पर धीमी आंच पर चढ़ा दें।
फिर दूध को धीरे-धीरे पकने दें।
वहीं दूसरी तरफ ड्राई फ्रूट्स और इलायची को छिलकर रख लें।
आप चाहे तो इसकी जगह पर इलायची पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
बीच-बीच में दूध को चलाते रहें ताकि वो गिरे नहीं।
जब दूध पक जाए तो इसमें इलाइची पाउडर (फूलों से बनाएं आइसक्रीम) ऐड करें।
फिर इसमें चीनी मिलाएं और थोड़े देर के लिए अच्छे से पकाएं।
ऐसे जमाए आइसक्रीम
जब दूध ठंडा हो जाए तो इसमें फूड कलर को एड करें।
इसके बाद वनीला एसेंस भी डाल सकती हैं।
फिर इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें।
इसके बाद इस बर्तन को फ्रिज में 4-5 घंटे के लिए जमाने के लिए रख दें।
लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि बर्तन प्लेट से ढका हुआ हो।
अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो दूध में बर्फ जम सकती है।
इसके बाद आइसक्रीम के बर्तन को बाहर निकालें और अच्छे से आइसक्रीम (घर पर टेस्टी आइसक्रीम बनाने के टिप्स) बाउल में सर्व करें।
इन बातों का रखें ध्यान
जब भी आइसक्रीम बनाएं तो फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें।
आइसक्रीम कभी भी स्टील के बर्तन में न जमाएं।
आप जब भी किसी को आइसक्रीम सर्व करें तो कांच के बाउल का इस्तेमाल करें।
अगर आप सिंपल आइसक्रीम बना रही हैं तो इसे फ्लेवर देने के लिए चॉकलेट का इस्तेमाल कर सकती हैं।
ऐसे ही अलग-अलग तरह की फ्लेवर आइसक्रीम को आप घर पर बना सकती हैं और घर बैठे इसका मजा ले सकती हैं।
Next Story