लाइफ स्टाइल

घर पर बनाए मैंगो सॉर्बै, जानें रेसिपी

Apurva Srivastav
30 May 2024 8:30 AM GMT
घर पर बनाए मैंगो सॉर्बै, जानें रेसिपी
x
लाइफस्टाइल : गर्मियों में आइसक्रीम खाकर जो आनंद मिलता है, उसके क्या कहने! मगर क्या आपको पता है कि आइसक्रीम में कैलोरी ज्यादा होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस फ्रूट से आप आइसक्रीम बना रहे होते हैं, उसकी शुगर के अलावा चीनी की भी आइसक्रीम में होती है। कई बार लोग इसमें प्रिजर्वेटिव्स और आर्टिफिशियल कलर डालते हैं, लेकिन यह शरीर को नुकसान ही पहुंचाता है।
क्या आपने सॉर्बै खाया है? यह आइसक्रीम की तरह ही बनाया जाता है, लेकिन इसमें कैलोरी भी कम होती है। ऐसा माना जाता है कि इसे पहली बार फ्रांस में बनाया गया था। हालांकि, कुछ लोग बताते हैं कि इसके रूट्स एशियन कल्चर में मिलते हैं। उसके बाद इसे कई देशों में अपनाया गया। सॉर्बै आज भारत में भी काफी लोकप्रिय हो चुका है।
यह एक तरह का फ्रोजन डेजर्ट होता है जिसे फ्रूट या फ्रूट जूस, वाइन और अन्य चीजों से तैयार किया जाता था। पहले यह काफी महंगे हुआ करते थे, लेकिन आज सॉर्बै को किफायती बनाया जाता है। इतना ही नहीं, आप इन्हें अपने पसंदीदा फलों स घर पर भी बना सकते हैं।
जाने-माने शेफ कुणाल कपूर ने इसे बनाने का आसान तरीका अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। वह अक्सर नई और यूनिक रेसिपीज शेयर करते रहते हैं। इस बार उन्होंने आम के सॉर्बै की रेसिपी शेयर की है। मार्केट में आम भी आ चुके हैं और गर्मियों में आम को डेजर्ट की तरह खाना किसे पसंद नहीं आएगा? चलिए आप भी यह रेसिपी इस बार जरूर बनाकर देखें।
मैंगो सॉर्बै बनाने का तरीका-
आम को धोकर पहले फ्रिज में कुछ देर के लिए ठंडा करने के लिए रख दें। इससे उसके छिलके को निकालना आसान हो जाएगा।
इसके बाद, छिलका निकालकर आम का गूदा निकाल लें। गुठली से भी गूदा निकाल लें।
गूदे को ब्लेंडर में डालकर उसे स्मूथ पेस्ट में ग्राइंड करें। इस तैयार आम की प्यूरी में मेपल सिरप या फिर शहद डालें।
नींबू की कुछ बूंद डालकर अच्छी तरह से प्यूरी को मिला लें। एक टिन के बॉक्स या ट्रे में पार्चमेंट पेपर रखें।
आम की प्यूरी को इस टिन के डिब्बे में डालकर अच्छी तरह से फैलाएं और फ्रीजर में कम से कम 2 घंटे के लिए जमने के लिए रख दें।
2 घंटे बाद इसे फ्रिज से निकालें। सॉर्बे के लिए बाउल या सर्विंग गिलास निकालें। सेट हुआ आम का सॉर्बै स्कूप करें और गिलास में निकालें।
ऊपर से पुदीना की पत्ती से सजाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें। बच्चे हो या फिर बड़े, सभी को यह आइसक्रीम बहुत पसंद आएगी।
Next Story