लाइफ स्टाइल

घर पर बनायें मैंगो लस्सी, जानें पंजाबी रेसिपी

Deepa Sahu
30 April 2024 12:09 AM IST
घर पर बनायें मैंगो लस्सी, जानें पंजाबी रेसिपी
x
नई दिल्ली: गर्मियां शुरू होते ही लोग अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करना पसंद करते हैं, जो शरीर को ठंडक देने के साथ बॉडी को हाइड्रेट भी रखें। ऐसी ही समर स्पेशल ड्रिंक में पंजाबी मैंगो लस्सी का नाम भी शामिल है। दही और आम के कॉम्बिनेशन से बनी यह ड्रिंक स्वाद के साथ गर्मी से भी राहत देती है। गर्मियों में इसके सेवन से स्किन ही नहीं बालों की भी खूबसूरती को मेंटन करने में मदद मिलती है। अगर आप भी मैंगो लस्सी पीना पसंद करते हैं लेकिन इसे अब तक घर पर बनाकर नहीं देखा है तो कोई बात नहीं, स्वाद और सेहत का डबल डोज लेने के लिए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है मैंगो लस्सी।
मैंगो लस्सी बनाने के लिए सामग्री
-4 आम
-2 कप दही
-1 छोटा चम्मच टूटी फ्रूटी
-5 बड़े चम्मच चीनी
- 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
-3-4 पुदीने के पत्ते
मैंगो लस्सी बनाने का तरीका
मैंगो लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले आम छीलकर उसका गूदा एक बर्तन में निकाल लें। इसके बाद आम का गूदा ब्लेंडर में दही, चीनी और इलायची पाउडर के साथ आवश्यकता अनुसार पानी डालकर ब्लेंड कर दें। लस्सी को तीन-चार बार ब्लेंड करने के बाद ब्लेंडर से लस्सी निकालकर एक अलग बर्तन में डाल दें।अब आप इस लस्सी को ठंडा करने के लिए कुछ देर तक फ्रिज में रख दें। लस्सी ठंडी होने के बाद उसे सर्विंग ग्लास में डालकर ऊपर से टूटी फ्रूटी और पुदीने की पत्तियों से गार्निश कर दें। इस मैंगो लस्सी को पीने के बाद आप दिनभर फ्रेशनेस महसूस करेंगे।
Next Story