लाइफ स्टाइल

शेक या स्मूदी की जगह इस बार बनाएं Mango Kheer

Ritisha Jaiswal
8 Jun 2022 3:40 PM IST
शेक या स्मूदी की जगह इस बार बनाएं Mango Kheer
x
मीठा खाने के भी बहुत से लोग शौकीन होते हैं। ऐसे लोग खाने में भी अलग-अलग तरह की वैराइटी खाना पसंद करते हैं।

मीठा खाने के भी बहुत से लोग शौकीन होते हैं। ऐसे लोग खाने में भी अलग-अलग तरह की वैराइटी खाना पसंद करते हैं। गर्मियों के इस सीजन में मैंगो शेक, मैंगो स्मूदी जैसी चीजें बनाकर पीते हैं। आम को फलों का राजा माना जाता है। आप आम से कई तरह की रेसिपीज बना सकते हैं। अगर आप भी मीठे के शौकीन हैं तो मैंगो की खीर बनाकर खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि

सामग्री
पका आम - 4-5
दूध - 2 लीटर
फ्रेश क्रीम - 3 चम्मच
खोया - 250 ग्राम
कस्टर्ड पाउडर - 2 चम्मच
केवड़ा जल - 3-4 बूंद
चीनी - 250 ग्राम
काजू - 2 चम्मच
बादाम - 2 चम्मच
बनाने की विधि
1. सबसे पहले आप आम का पल्प निकाल लें और इसका एक पेस्ट तैयार कर लें।
2. फिर आप दूध को उबालें और उसे 10-15 मिनट के लिए अच्छे से उबलने दें।
3. दूध उबालने के बाद उसमें खोया डाल दें।
4. इसके बाद इसमें कस्टर्ड पाउडर डालें और दूध को फिर से उबाल लें।
5. अब इसमें काजू, बादाम मिलाएं और दूध को अच्छे से गाढ़ा होने के लिए रख दें।
6. फिर इसमें चीनी को अच्छे से मिक्स कर लें। चीनी मिक्स होने के बाद इसमें मैंगो और केवड़ा जेल डालें।
7. मैंगो और केवड़ा जेल को अच्छे से मिलाएं और फिर गैस बंद कर दें।
8. आपकी खीर बनकर तैयार है। इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।
9. जैसे ही खीर ठंडी हो जाए तो उसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।


Next Story