लाइफ स्टाइल

गर्मियों में घर पर बनाएं मैंगो की आइसक्रीम, जानें आसान तरीके

Rounak Dey
7 May 2021 2:53 PM IST
गर्मियों में घर पर बनाएं मैंगो की आइसक्रीम, जानें आसान तरीके
x
गर्मियों में आइसक्रीम खाने का मजा ही कुछ और होता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गर्मियों में आइसक्रीम खाने का मजा ही कुछ और होता है। वहीं, जब आइसक्रीम घर में बनी होती है, तो इसका स्वाद ही दूसरा होता है। आइए, जानते हैं कैसे बनाएं क्रीमी मैंगो आइसक्रीम-

सामग्री -
- आम की प्यूरी - एक कप
- क्रीम चीज - 400 ग्राम
- कटा हुआ पका आम - एक कप
- फेंटा हुआ क्रीम - 250 ग्राम
बनाने की विधि: क्रीम चीज को ग्राइंडर में डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। अब उसमें क्रीम डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। अब ग्राइंडर में मैंगो प्यूरी डालें और चार से पांच मिनट तक फेंटें। सबसे अंत में आम के टुकड़े डाले और कुछ सेकंड तक फेंटें। अब इस मिश्रण को कुल्फी के सांचे में डालें और 10 से 12 मिनट तक फ्रीजर में जमाएं और फिर सर्व करें।
Next Story