लाइफ स्टाइल

नवरात्रि में बनाएं मखाने का हलवा, जानें रेसिपी

Tara Tandi
7 April 2022 5:18 AM GMT
नवरात्रि में बनाएं मखाने का हलवा, जानें रेसिपी
x

नवरात्रि में बनाएं मखाने का हलवा, जानें रेसिपी 

नवरात्रि व्रत के दौरान माता के भक्त फलाहार करने के लिए कई तरह की चीजों का उपयोग करते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नवरात्रि व्रत के दौरान माता के भक्त फलाहार करने के लिए कई तरह की चीजों का उपयोग करते हैं। इन्हीं चीजों में से एक है मखाना। यूं तो मखाना से खीर, चाट जैसी फलाहार से जुड़ी कई चीजें बनाई जा सकती हैं। लेकिन मखाने से बने हलवे की बात ही कुछ और है। यह हलवा न सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी होता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इतना ही नहीं नवरात्रि के बाद आप मखाना हलवा को खाने के साथ डेजर्ट के तौर पर भी सर्व कर सकते हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं कैसे बनाया जाता है ये टेस्टी मखाने का हलवा।

मखाने का हलवा बनाने के लिए सामग्री-
-मखाना- 2 कप
-बादाम- ¼ कप
-काजू- 15-20
-किशमिश- ½ कप
-घी- ½ कप
-चीनी स्वादानुसार
-दूध- 1 कप
मखाने का हलवा बनाने की विधि-
मखाने का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले भीगे हुए किशमिश, बादाम और काजू को पीसकर उसका पेस्ट बना लें। इसके बाद एक पैन में थोड़ा सा घी गर्म करके उसमें मखाने रोस्ट करने के बाद उन्हें ठंडा करें और दरदरा पीस लें। अब पैन में घी गर्म करके ड्राई फ्रूट्स का पेस्ट डालकर हल्का फ्राई करने के बाद इसमें दरदरा पिसा हुआ मखाना मिलाते हुए कुछ देर तक चलाते रहें। इसके बाद इसमें दूध मिलाकर लगातार चलाते रहे ताकि इसमें कोई गांठ न बन जाएं। इसके बाद इस मिश्रण में चीनी मिलाकर ड्राई होने तक पकाएं। आपका मखाना हलवा बनकर तैयार है। अब इसे गर्मागर्म सर्व करें।
Next Story