लाइफ स्टाइल

घर पर नारियल के तेल से बनाएं लिप बाम, जानिए बनाने का तरीका

Bhumika Sahu
28 Sept 2021 11:13 AM IST
घर पर नारियल के तेल से बनाएं लिप बाम, जानिए बनाने का तरीका
x
अब लिप बाम खुद के हाथों से बना होगा तो ये पूरी तरह से नैचुरल इंग्रेडिएंट से बना होगा और इस बात की फिक्र नहीं होगी की लिप बाम में केमिकल हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं घर में नारियल तेल से लिप बाम बनाने का तरीका।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। इस मौसम में होठ फटने की समस्या होती है। कभी डिहाइड्रेट रहने के कारण भी होठ बार-बार सूखते हैं। जिसके बाद बार बार लिप बाम का इस्तेमाल करना पड़ता है। वैसे तो बाजार में कई तरह के लिप बाम उपलब्ध हैं, लेकिन आप घर में मौजूद नारियल के तेल से भी लिप बाम बना सकते हैं। अब लिप बाम खुद के हाथों से बना होगा तो ये पूरी तरह से नैचुरल इंग्रेडिएंट से बना होगा और इस बात की फिक्र नहीं होगी की लिप बाम में केमिकल हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं घर में नारियल तेल से लिप बाम बनाने का तरीका।

1) नारियल तेल का लिप बाम
इन दिनों हर कोई अपने जीवन में काफी बिजी है, ऐसे में इसे बनाने के लिए आपको चाहिए एक चम्मच नारियल का तेल, एसेंशियल ऑयल और एक चम्मच पैट्रोलियम जेली। इसे बनाने के लिए पैट्रोलियम जेली को पिघलाएं और इसमें नारियल तेल और एसेंशियल ऑयल मिलाएं फिर एक डिब्बे में रखें। जब ठंडा हो जाए तो कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। लगभग 30 मिनट बाद नारियल तेल से बना लिप बाम इस्तेमाल के लिए तैयार है। ध्यान दें की एसेंशियल ऑयल ऑप्शनल है। अगर आपको कलरफुल लिप बाम चाहिए तो आप इसमें चुकुंदर का रस मिला सकते हैं।
2) नारियल का तेल और कोकोआ बटर लिप बाम
इसे बनाने के लिए आपको 2 चम्मच नारियल तेल और एक चम्मच कोकोआ पाउडर की जरूरत होगी। इसे बनाने के लिए एक पैन में कोकोआ बटर को पिघलाएं और उसमें नारियल तेल मिक्स करें। ठंडा होने के बाद कंटेनर में डालें और कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें।


Next Story