- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- घर पर बनाएं चटपटे...
लाइफ स्टाइल
घर पर बनाएं चटपटे फ्लेवर में भिंडी, जानिए इसकी रेसिपी
Shubhra Nandy
22 March 2021 8:10 AM IST

x
किसी भी सब्जी को अलग तरीके से बनाएं, तो इसका स्वाद बढ़ जाता है.
जनता से रिश्ता वेबडेसक | किसी भी सब्जी को अलग तरीके से बनाएं, तो इसका स्वाद बढ़ जाता है. आज हम आपको भिंडी बनाने की ऐसी ही रेसिपी बता रहे हैं. आइए, जानते हैं भिंडी दो प्याजा की रेसिपी-
सामग्री
भिंडी- 500 ग्राम
कद्दूकस किया अदरक- 1 इंच
बारीक कटा प्याज- 2
जीरा- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
नमक- स्वादानुसार
तेल- 3 चम्मच
विधि :
भिंडी को धोकर सुखा लें और एक इंच लंबे टुकड़ों में काट लें। पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें। जब जीरा पकने लगे तो पैन में बारीक कटा प्याज और अदरक डालें। आंच धीमी करें और प्याज को अच्छी तरह से भून लें। अब पैन में भिंडी डालें, ऊपर से नमक, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें और मिलाएं। धीमी आंच पर भिंडी को पकाएं और गैस ऑफ कर दें। रोटी या परांठे के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
Next Story





