- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सर्दियों में घर पर...

x
गुड़ पारे बनाने के लिए हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे हैं. इस रेसिपी को फॉलो कर घर में ही हलवाई के जैसे खस्ता गुड़ पारे बना सकते हैं. यह बच्चों के साथ ही घर के बड़े लोगों को भी काफी पसंद आएंगे.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सर्दियों के मौसम (Winter Season) में खाया जाने वाला एक हेल्दी स्नैक्स है. वैसे तो गुड़ पारे को किसी भी मौसम में खाया जा सकता है. मार्केट में यह हर वक्त आसानी से उपलब्ध रहता है. सर्दियों के मौसम में इसे खाना ज्यादा फायदेमंद होता है. गुड़ (Gur) की तारीस गर्म होती है. ऐसे में गुड़ पारे शरीर की गर्माहट बरकरार रखते हैं. विंटर सीजन में भूख कुछ ज्यादा ही खुल जाती है, ऐसे में किसी भी वक्त हल्की सी भूख लगने पर गुड़ पारे एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं. इन्हें खाने से एनर्जी भी बूस्ट होती है. आप को अगर स्वीट आइटम पसंद हैं तो एक बार गुड़ पारे घर में ट्राई कर सकते हैं.
गुड़ पारे बनाने के लिए हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे हैं. इस रेसिपी को फॉलो कर घर में ही हलवाई के जैसे खस्ता गुड़ पारे बना सकते हैं. यह बच्चों के साथ ही घर के बड़े लोगों को भी काफी पसंद आएंगे.
गुड़ पारे बनाने के लिए सामग्री
मैदा – 2 कप
गुड़ – 250 ग्राम
तेल/घी – 1/4 कप
बेकिंग पाउडर – 1 टी स्पून
सौंफ – 1 टी स्पून
1/2 कप गुनगुना पानी
तेल
गुड़ पारे बनाने की विधि
गुड़ पारे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन लें और उसमें मैदा, बेकिंग पाउडर और तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. जब यह मिश्रण लड्डुओं की तरह बंधने लग जाए तो इसमें थोड़ा-थोड़ा कर गुनगुना पानी डालें और आटे को गूंदते जाएं. अब बर्तन से आटे को निकाल लें और किसी समतल जगह (चकले या चॉपिंग बोर्ड) पर रखकर अच्छे से मसलते हुए गूंद लें. अब इस आटे को दो हिस्सों में बांट लें. एक हिस्से को लेकर उसे अच्छी तरह से दोबारा मसलें और उसे गोला आकार में मोटा बेल लें.
अब चाकू की मदद से इन्हें अपनी इच्छानुसार आकार में काट लें. अगर आप मोटे गुड़ पारे पसंद करते हैं तो कटे हुए पीसों को एक-एक कर दबाते हुए मोटा कर लें. इसी तरह आटे की दूसरी लोई लें और उसे पहले मोटी रोटी की तरह गोलाकार बेलें और उसके पारे मनचाहे आकार के काट लें. अब एक कड़ाही लें और उसमें घी/तेल को गर्म करें. इस दौरान गैस की फ्लेम मीडियम पर रखें. जब तेल/घी अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो उसमें कड़ाही की साइज़ को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में पारे डालें और उन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें. इस बात का ध्यान रखें कि कड़ाही में पारे जरुरत से ज्यादा न हों वर्ना उन्हें अच्छे से फ्राई करने में परेशानी होगी. इसी तरह सारे पारों को फ्राई कर लें.
अब एक कड़ाही में गुड़ और पानी डालकर उसे मीडियम आंच पर रखकर गर्म करें. धीरे-धीरे गुड़ पिघलने लगेगा. अब बड़े चम्मच की सहायता से चलाते हुए चाशनी को पकने दें. बता दें कि गुड़ पारे को बनाने के लिए तीन तार की चाशनी बनाना ज़रूरी होता है. जब चाशनी तैयार हो जाए तो उसमें सौंफ डालकर अच्छी तरह से मिला दें. इसके बाद फ्राई किए हुए पारे को चाशनी में डालें और अच्छी तरह से चलाते हुए चाशनी की कोटिंग करें. इस दौरान गैस की फ्लेम धीमी कर दें. जब सभी पारों में चाशनी अच्छे से कोट हो जाए तो गैस बंद कर दें. पारों को चाशनी में लगभग 5 मिनट तक रखें. जब पारों में गुड़ की अच्छे से कोटिंग हो जाए तो उन्हें प्लेट में निकाल लें. इसके बाद उन्हें ठंडा होने के लिए रख दें. जब गुड़ पारे पूरी तरह से ड्राई हो जाएं तो आप उनका स्वाद ले सकते हैं. इन्हें किसी कांच के जार में स्टोर करके भी रखा जा सकता है.
Next Story





