लाइफ स्टाइल

बनाएं झटपट फ्राई सिंघाड़े का नाश्ता, जाने रेसिपी

Bhumika Sahu
9 Oct 2021 1:50 AM GMT
बनाएं झटपट फ्राई सिंघाड़े का नाश्ता, जाने रेसिपी
x
नवरात्र के दिनों अगर आप प्याज-लहसुन नहीं खाते या 9 दिन व्रत रहते हैं तो टेस्ट बदलने के लिए फ्राई सिंघाड़े बना सकते हैं। ये खाने में बहुत टेस्टी लगता है। इसे आप व्रत में भी बनाकर खा सकते हैं। या इसे नॉर्मली स्नैक्स के तौर पर खाया जा सकता है। इसे बनाना बेहद आसान है और बनाने के लिए बहुत सारे इनग्रेडिएंट्स की जरूरत नहीं पड़ती।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नवरात्र के दिनों अगर आप प्याज-लहसुन नहीं खाते या 9 दिन व्रत रहते हैं तो टेस्ट बदलने के लिए फ्राई सिंघाड़े बना सकते हैं। ये खाने में बहुत टेस्टी लगता है। इसे आप व्रत में भी बनाकर खा सकते हैं। या इसे नॉर्मली स्नैक्स के तौर पर खाया जा सकता है। इसे बनाना बेहद आसान है और बनाने के लिए बहुत सारे इनग्रेडिएंट्स की जरूरत नहीं पड़ती।

सामग्री
सिंघाड़े
घी
नमक (सादा या सेंधा)
काली मिर्च पाउडर
जीरा
हरी धनिया कटी हुई
हरी मिर्च
कद्दूकस किया अदरक (ऐच्छिक)
विधि
सबसे पहले सिंघाड़े को छीलकर काट लें। इसके बाद पैन में घी गरम करें। अब इसमें जीरा डालें। जीरा चटक जाए तो हरी मिर्च और अदरक डाल लें। अब 1 मिनट बाद सिंघाड़ा डालें। ऊपर से सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर डालें। अब सिंघाड़े को ढंककर पकने दें। गैस मीडियम रखें। कुछ देर बाद ढक्कन खोलकर चेक करें सिंघाड़ा पका है या नहीं। अगर लगे कि सिंघाड़ा पक गया है तो ढक्कन हटाकर इसका पानी सुखा लें। सिंघाड़ा फ्राई हो जाए तो गैस बंद कर दें। ऊपर से कटा धनिया और नींबू डालें। आपका सिंघाड़ा फ्राई तैयार है। आप चाहें तो घी की जगह रिफाइंड या तेल भी यूज कर सकते हैं।
अगर व्रत नहीं है तो...
अगर आप बिना व्रत के ऐसे ही स्नैक्स के तौर पर सिंघाड़ा बनाना चाहते हैं तो उसमें घी डालने के बाद कद्दूकस किया लहसुन भी डाल सकते हैं। इसमें काली मिर्च के साथ चिली फ्लेक्स डालकर सर्व करें। इसे सॉस या हरी चटनी के साथ खाएं।


Next Story