लाइफ स्टाइल

नाश्ते में बनाएं इंस्टेंट ढोकला, जानें विधि

Tara Tandi
13 Nov 2022 6:53 AM GMT
नाश्ते में बनाएं इंस्टेंट ढोकला, जानें विधि
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आप अगर इंस्टेंट ढोकला बनाना चाहते हैं, तो फिर आपको इसके लिए कुछ चीजों की ही जरूरत होती है। आज हम आपको बता रहे हैं, ऐसी रेसिपी जिससे ढोकला जल्दी बनकर तैयार हो जाता है। इसके लिए सिर्फ आपको बेसन, दही, ईनो जैसी चीजों की जरूरत पड़ती है। आप अगर ब्रेकफास्ट के लिए कोई डिश बनाना चाहते हैं, तो इंस्टेंट ढोकला सबसे अच्छा ऑप्शन है। आइए, जानते हैं कैसे बनाएं।

इंंस्टेंट ढोकला बनाने के लिए सामग्री-
बेसन
दही
ईनो
नमक
चीनी
राई
करी पत्ता
घी
इंंस्टेंट ढोकला बनाने की विधि-
इंंस्टेंट ढोकला बनाने के लिए आपको एक बाउल में बेसन में दही डालकर फेंट लें। फिर इसमें एक चम्मच चीनी और आधा चम्मच नमक डाल दें। आप अपनी मात्रा के हिसाब से नमक और चीनी डालें। इसके बाद इसमें एक चम्मच ईनो डाल दें। ईनो डालने के बाद इसे अच्छी तरह मिला दें।
अब एक केक माउल्ड या गहरे गोल बर्तन में तेल लगाएं और इसमें ढोकले का गाढ़ा मिक्सचर डाल दें। इसे स्टीमर में डाल दें। आपके पास अगर स्टीमर नहीं है, तो आप एक बड़े पतीले में पानी डालकर इसमें एक कटोरी उल्टी करके रख दें। अब इसमें मिक्सचर वाला पतीला रख दें। इसे 15-20 तक स्टीम होने दें।
चम्मच से चेक करें, अगर चम्मच में मिक्सचर नहीं लगता तो समझ जाएं कि ढोकला तैयार हो चुका है। अब एक पैन में घी डालें। इसमें राई, करी पत्ता डाल दें। अब इसमें एक गिलास पानी डालें। इसमें आधा चम्मच चीनी और नमक डालकर ढोकले पर डाल दें। आपका ढोकला तैयार है।

न्यूज़ क्रेडिट: navyugsandesh

Next Story