लाइफ स्टाइल

इस फल से बनाये आइसक्रीम केक, जानिए आसान tips

Sanjna Verma
12 Aug 2024 9:31 AM GMT
इस फल से बनाये आइसक्रीम केक, जानिए आसान tips
x
रेसिपी Recipe: केक और आइसक्रीम ये दोनों चीजें ही बच्चों की फेवरेट होती है। ऐसे में अगर आपका कुछ स्पेशल करने का मन है तो घर पर ही केक के बीच आइसक्रीम डालकर बच्चों को सरप्राइज दे सकती हैं। अगर साथ में बच्चों के ऑल टाइम फेवरेट मैंगो को एड कर दिया जाए तो सोने पर सुहागा हो जाएगा। ताे चलिए आज आपको सिखाते हैं Mango ice cream cake बनाने का आसान तरीका।
सामग्री
-2 कप आम का रस
-20 रस्क
-2 कप वनीला आइसक्रीम
-1 कप आम टुकड़ों में कटा हुआ
-2 कप मैंगो आइसक्रीम
-ब्लू बैरीज़
-स्ट्रॉबेरीज
विधि
सबसे पहले स्प्रिंगफॉर्म पैन तैयार करें और फिर एक बोल में आम का रस डालें। रस्क लें और उन्हें अलग-अलग आम के रस में भिगो दें।
-भिगोने के बाद, उन्हें स्प्रिंगफॉर्म पैन में अरेंज करें। एक समान लेयर पाने के लिए खाली जगहों को भीगे हुए रस्क के छोटे टुकड़ों के साथ पैक करें।
-एक अलग बोल में, वेनिला आइसक्रीम लें। आम के कटे हुए टुकड़ों को
soft
वेनिला आइसक्रीम में थोड़ा घुमाएं।
-इस आइसक्रीम को रस्क बेस के ऊपर एक समान लेयर में फैलाएं।
-कुछ और भीगे हुए रस्क लें और उन्हें इस वेनिला आइसक्रीम की लेयर के ऊपर समान रूप से रखें।
-फाइनल लेयर के लिए, एक बोल में कुछ मैंगो आइसक्रीम को सॉफ्ट करें।
- सॉफ्ट मैंगो आइसक्रीम को दूसरे रस्क बेस के ऊपर की एक समान लेयर में फैलाएं।
मैंगो आइसक्रीम केक को रात भर के लिए फ्रीज कर दें।
केक को डिमोल्ड करें और ताजे आम, ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और पैशनफ्रूट प्यूरी से गार्निश करें।
Next Story