- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- डिनर में बनाए हेल्दी...
लाइफ स्टाइल
डिनर में बनाए हेल्दी 'मिक्स्ड वेजी भुर्जी'...जाने आसान विधि
Subhi
14 Dec 2021 11:51 AM IST

x
मिक्स्ड वेजी भुर्जी
सामग्री :
2 होममेड जिंजर-गॉर्लिक पेस्ट, 2-3 मीडियम साइज के प्याज, 2-3 टेबलस्पून तेल, 1 टेबलस्पून टोमैटो प्यूरी, 250 ग्राम कॉटेज चीज़, 2 गाजर कसी हुई, 1 छोटी फूलगोभी (कसी हुई), 50 ग्राम हरी मटर, 1/2 टीस्पूल लाल मिर्च, स्वादानुसार नमक, 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर, 4-5 हरी मिर्च कटी हुई, 1 टीस्पून मेथीदाना, सजाने के लिए हरी धनिया कटी हुई
विधि :
एक पैन में तेल डालकर गर्म करें। मेथीदाना डालें।
होममेड जिंजर-गॉर्लिक पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक चलाते हुए पकाएं।
कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा करें।
टोमैटो प्यूरी, नमक, मिर्च पाउडर व हल्दी पाउडर डालकर चलाएं।
अब सभी कसी हुई सब्जियां (फूलगोभी व गाजर) मिलाएं।
उबली हुई मटर और क्रश की हुई कॉटेज चीज़ डालकर चलाएं।
लगभग 10 मिनट तक पकाएं।
जब डिश पूरी तरह से पक जाए तब हरी धनिया और कटी हुई हरी मिर्च से सजाकर गरमागरम सर्व करें।
Next Story





