लाइफ स्टाइल

घर पर बनाएं 'हरे चने की कढ़ी', जानिए टेस्टी रेसिपी

Triveni
23 Feb 2021 5:08 PM IST
घर पर बनाएं हरे चने की कढ़ी, जानिए टेस्टी रेसिपी
x
हरे चने से लाजवाब सब्जी, पकौड़े और घुंघनी जैसी कई टेस्टी डिशेज़ तैयार की जा सकती हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क|

सामग्री :

हरा चना (छोलिया) - 1 किलो, दही- 1 कप, लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच, हल्दी पाउडर - 1 छोटा चम्मच, मेथी दाना- 1/2 छोटा चम्मच, जीरा- 1 छोटा चम्मच, लौंग- 4, हींग- चुटकीभर, नमक- स्वादानुसार
विधि :
हरे चने को एक दो चम्मच पानी डालकर मिक्सर में बारीक पीस लें।
अब इस मिक्सचर को दो बराबर भागों में बांट लें।
एक भाग में दही और थोड़ा-सा पानी मिलाकर एक तरफ़ रख दें।
मिक्सचर के दूसरे भाग को 5 मिनट तक फेंटें और गर्म तेल में उसकी पकौड़ियां बना लें।
एक अलग पैन में दो बड़े चम्मच घी या तेल गर्म करें। इसमें मेथी दाना, जीरा, लौंग, हींग, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालकर तड़का लगाएं।
फिर इसमें चने और दही का मिश्रण और 2 कप पानी मिलाएं। 10 मिनट उबाल आने तक पकाएं जब तक ये गाढ़ी न हो जाए। इसमें पकौड़ियां मिलाकर 5 मिनट तक और पकाएं।
तैयार से हरे चने की कढ़ी, जिसे आप स्टीम्ड राइस के साथ सर्व करें।


Next Story