लाइफ स्टाइल

बालों को बनाएं स्ट्रेट और शाइनी, घर पर तैयार करें हेयर मास्क

Rani Sahu
9 Sep 2022 11:20 AM GMT
बालों को बनाएं स्ट्रेट और शाइनी, घर पर तैयार करें हेयर मास्क
x
कुछ महिलाओं को अपने हेयर स्ट्रेट रखना बहुत पसंद होता है, लेकिन वे बालों की हेल्थ को देखते हुए करवा नहीं पाती हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि स्ट्रेट करने से बाल डैमेज होने लगते हैं और उनकी नेचुरल शाइनिंग (natural shining) भी खराब हो जाती है। अगर आप अपने बालों को नेचुरली स्ट्रेट करना चाहती हैं और उनकी चमक को भी बरकरार रखना चाहती हैं, तो घर पर ही बनाए हेयर मास्क। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाते हैं घर पर ये देसी मास्क...
अंडे और ऑलिव आयल से बनाए हेयर मास्क
अंडे और जैतून के तेल से बना हेयर मास्क बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसने बनाने के लिए बिना उबला हुआ आधा अंडा लेना है और उसमें दो चम्मच ऑलिव ऑयल (olive oil) डालकर अच्छे से मिला लेना है। अब इसे अपने बालों पर लगाएं और कम से कम 30 मिनट तक रहने दें। उसके बाद बालों में अच्छे से शैंपू कर लें।
केले और पपीते का हेयर मास्क
हेयर मास्क बनाने के लिए केले और पपीते को टुकड़ों को बराबर मात्रा में लें और उन्हें पीस कर अच्छे से मिला लें। अच्छे से मिलने के बाद इसे अपने बालों पर लगाएं और कम से कम 40 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद बालों में शैंपू कर लें।
अरंडी और नारियल के तेल का हेयर मास्क
अरंडी और नारियल दोनों के तेल बालों के लिए काफी लाभदायक होते हैं। इनका हेयर मास्क बनाने के लिए आपको सबसे सबसे पहले एक बर्तन में दो-दो चम्मच अरंडी और नारियल के तेल को डाल लेना है और उन्हें अच्छे से मिक्स कर लेना है। अब उन्हें हल्का सा गरम करके बालों में लगाना है। 1 घंटे बाद आप शैंपू के साथ हेयर मास्क को धो लें।
नारियल पानी और नींबू के रस का हेयर मास्क
नारियल पानी और नींबू का मिश्रण में मौजूद पोषक तत्व आपके बालो के लिए बेहद लाभदायक होता है। आपको सबसे पहले इन दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर रात भर के छोड़ देना है। सुबह मॉर्निंग में आप अपने बालों की जड़ों तक इसे लगा सकती हैं और 30 मिनट बाद अपने बालों में शैंपू कर सकती हैं।
बालों के लिए एलोवेरा का मास्क
एलोवेरा (Aloe vera) स्किन के साथ-साथ बालों के लिए भी बेहद अच्छा होता है। आप एलोवेरा का रस निकाल लें और दो से ती घंटों के लिए उसे बिना हिलाए रखा रहने दें। अब इसके बाद ऊपर के एलोवेरा को उतारकर नीचे वाले हिस्से को मास्क के रूप में बालों में लगाएं। कम से कम 40 मिनट बाद साफ पानी से उसे धो लें।
Next Story