लाइफ स्टाइल

इस मौके पर बनाएं लौकी की टेस्टी बर्फी, जानिए रेसिपी

Shubhra Nandy
1 Jan 2021 5:24 PM IST
इस मौके पर बनाएं लौकी की टेस्टी बर्फी, जानिए रेसिपी
x
लौकी सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है. मगर बहुत से लोगों को लौकी का स्‍वाद पसंद नहीं आता. अगर आप भी इसे पसंद नहीं करते,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| लौकी सेहत (Health) के लिए बहुत अच्छी होती है. मगर बहुत से लोगों को लौकी (Gourd) का स्‍वाद पसंद नहीं आता. अगर आप भी इसे पसंद नहीं करते, तो इस बार लौकी की सब्‍जी नहीं, बनाएं लौकी की बर्फी (Lauki ki Barfi). यह न सिर्फबेहद स्वादिष्ट होती है, बल्कि लौकी और दूध के गुणों से भरपूर सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है और ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती. तो इस बार आप भी बनाइए लौकी की बर्फी और जानिए इसे बनाने का तरीका-

लौकी की बर्फी बनाने के लिए सामग्री
1 कप घिसी हुई लौकी
125 ग्राम खोया
1 चम्मच घी
1/4 कप चीनी
1/2 लीटर फुल क्रीम दूध
1चम्मच पिसी हुई इलायची
लौकी की बर्फी बनाने की वि​धि
एक बर्तन में दूध लें और उसे उबालें. उबलने पर उसमें घिसी हुई लौकी डाल दें. इसे 10-15 मिनट तक छोड़ दें. इस मिक्सचर में चीनी डाल दें और चलाते रहें. जब तक लौकी दूध सोख न ले और यह मिक्सचर गाढ़ा न हो जाए इसे पकाते रहें. इसके बाद इसमें खोया, घी और पिसी हुई इलायची डाल दें. इसे अच्छे से मिलाएं. अब एक बड़ी प्लेट लें. उसमें थोड़ा सा घी लगा दें. जब मिक्सचर से पूरा दूध सूख जाए तो उसे प्लेट में निकाल लें. उसे अच्छी तरह फैलाएं और पिस्ता से सजाएं. इसे ठंडा होने दें. जब यह ठंडी हो जाए तो इसे फ्रिज में रखकर जमने दें. लीजिए आपकी लौकी की बर्फी तैयार है. इसे अपनी इच्छानुसार अलग-अलग साइज में काट लें और सर्व करें.


Next Story