लाइफ स्टाइल

इन टिप्स की मदद से घर पर बनाएं जेल आईलाइनर

SANTOSI TANDI
20 Jun 2023 8:46 AM GMT
इन टिप्स की मदद से घर पर बनाएं जेल आईलाइनर
x
इन टिप्स की मदद से घर पर
आंखों में लाइनर लगाना हर एक लड़की को पसंद होता है। इसके लिए अलग-अलग तरह के कलरफुल लाइनर और डिफरेंट क्वालिटी के लाइनर खरीदे जाते हैं। जिसको लगाकर हम अपनी आंखों को खूबसूरत बनाते हैं। आजकल सबसे ज्यादा ट्रेंड जेल आईलाइनर का चल गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका इस्तेमाल एक नहीं बल्कि दो तरीके से किया जाता है।
आप इससे लाइनर भी लगा सकती हैं और फिर काजल के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। ये लगाने में काफी ईजी होता है। वहीं इसे घर पर बनाना उससे ज्यादा ईजी होता है। आप इसे घर में रखी चीजों से घर पर तैयार कर सकती हैं।
लाइनर बनाने के लिए सामग्री
एक छोटा कंटेनर
आई प्राइमर- 2-4 बूंदें
नारियल तेल-2-3 बूंदें
इसे भी पढ़ें: लिपस्टिक के ये ट्रेंडी कलर्स लगाएंगे आपकी खूबसूरती में चार चांद
बनाने का तरीका
घर पर जेल आईलाइनर बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक खाली कंटेनर लेना है।
अब इसमें प्राइमर एड करना है और अच्छे से मिक्स करना है।
जब ये अच्छे से मिक्स हो जाए तो इसमें नारियल तेल मिलाना है।
अब इसमें अपनी पसंद के हिसाब से कलर एड करना है।
इस तरीके से आपका जेल आईलाइनर (जेल आईलाइनर लगाने के टिप्स) बनकर तैयार हो जाएगा।
लगाने का तरीका
जेल आईलाइनर को आप 2 तरीके से लगा सकती हैं। अगर आपको स्मोकी आई मेकअप करना है तो इसके लिए आपको जेल आईलाइनर को अपनी आंखों के ऊपर लगाना होगा। फिर इसे स्मज ब्रश की मदद से आंखों की लिड पर फैलाना होगा। इसके ऊपर आप ग्लीटर एड कर सकती हैं। इस तरीके से लगाने से आपका मेकअप लुक तैयार हो जाएगा।
अगर आपको काजल लगाना पसंद है तो आप इसके लिए भी जेल आईलाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। गर्मी के लिए बेस्ट है की आप आंखों पर जेल आईलाइनर से काजल लगाएं। गर्मी होने पर ये स्मज भी नहीं होगा। साथ ही इसके कलर के डार्क होने से आंखे और ज्यादा हाईलाइट लगेंगी।
बाहर जाकर महंगे प्रोडक्ट खरीदने से बेहतर आप इन्हें घर पर ही तैयार करें। ये केमिकल फ्री होंगे साथ ही लंबे समय तक चलेंगे। इसको बनाने में आपका खर्चा भी काफी कम हो जाएगा। इनकी खास बात ये है कि, इसे आप अपनी स्किन के हिसाब से तैयार कर पाएंगी। आप एक बार जेल आईलाइनर घर पर बनाने का जरूर ट्राई करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story