लाइफ स्टाइल

घर पर बनाएं लहसुनी पालक, जाने रेसिपी

Bhumika Sahu
29 Dec 2021 5:44 AM GMT
घर पर बनाएं लहसुनी पालक, जाने रेसिपी
x
सर्दियों में पालक खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हमेशा पालक का साग बनाने की बजाय आप पालक की कुछ और रेसिपी भी ट्राई कर सकते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सर्दियों में पालक खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हमेशा पालक का साग बनाने की बजाय आप पालक की कुछ और रेसिपी भी ट्राई कर सकते हैं। लहसुनी पालक भी ऐसी डिश है, जिसे खाने में आपको बहुत मजा आएगा। यह डिश मक्के की रोटी और चावल के साथ बहुत टेस्टी लगती है। आपको अगर लहसुनी पालक का स्वाद बढ़ाना है, तो आप इसमें देसी घी डालकर खा सकते हैं।

लहसुनी पालक बनाने की सामग्री-
1/2 किलो पालक
2 टेबलस्पून लहसुन कटी हुई
1/2 कप प्याज
2 हरी मिर्च
1 टीस्पून गरम मसाला
2 सूखी लाल मिर्च नमक स्वादानुसार
लहसुनी पालक बनाने की विधि-
सबसे पहले पालक को अच्छी तरह से धोकर प्रेशर कूकर में पानी डालकर 2 सीटी आने तक पका लें। प्रेशर खत्म होने पर पालक को ठंडे पानी में डाल दें। मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें। इसमें जीरा डालकर तड़काएं। फिर प्याज और लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर लें। इस बीच ग्राइंडर जार में पालक और हरी मिर्च को पीस कर इसका पेस्ट बना लें। इस पिसी हुई पालक को भुने हुए प्याज लहसुन के साथ डालकर 10 मिनट तक पकाएं। इसमें गरम मसाला और नमक डालकर 2 मिनट और पकाएं। अगर पालक गाढ़ी लग रही है तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं। दूसरी ओर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रखें। इसमें सूखी लाल मिर्च डालकर तड़के को तुरंत पालक पर डाल गैस बंद कर दें। तैयार है लहसुनी पालक। रोटी के साथ गरमागरम सर्व करें।


Next Story