लाइफ स्टाइल

सर्दियों में बनाएं लहसुन का पराठा, जाने रेसिपी

Bhumika Sahu
27 Nov 2021 5:00 AM GMT
सर्दियों में बनाएं लहसुन का पराठा, जाने रेसिपी
x
सर्दियों में नाश्ते के कई सारे ऑप्शन होते हैं, लेकिन सबसे बढ़िया गर्म पराठे और चटनी का कॉम्बीनेशन होता है। अगर आपको भी नाश्ते में गर्मा-गरम पराठे पसंद हैं तो आप लहसुन का पराठा ट्राई कर सकते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सर्दियों में नाश्ते के कई सारे ऑप्शन होते हैं, लेकिन सबसे बढ़िया गर्म पराठे और चटनी का कॉम्बीनेशन होता है। अगर आपको भी नाश्ते में गर्मा-गरम पराठे पसंद हैं तो आप लहसुन का पराठा ट्राई कर सकते हैं। ये खाने में बहुत बहतरीन लगता है। साथ ही सर्दियों में सेहत के लिए लहसुन काफी फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते हैं लहसुन का पराठा बनाने का तरीका साथ ही इसके साथ सर्व की जाने वाली टमाटर की चटनी को कैसे तैयार करें।

कैसे तैयार करें लहसुन का पराठा
लहसुन का पराठा बनाने के लिए आपको बहुत कम चीजों की जरूरत होती है। इसके लिए आप सबसे पहले लहसुन को छील कर बारीक काट लें और फिर इसमें बारीक हरी मिर्च काट कर मिला लें। अब इसमें नमक और अजवाइन डालें और अच्छे से मिक्स करे। लहसुन की स्टफिंग तैयार है। अब इसे बनाने के लिए आटा लगाएं। वैसे तो आप सिंपल लगे आटे से भी इसे बना सकते हैं लेकिन अगर आप चटपटा पराठा चाहते हैं तो इसमें नमक, मिर्च, गरम मसाला और काली मिर्च मिला पाउडर मिला लें। इन सभी चीजों को बहुत कम मात्रा में ही मिलाएं क्योंकि ज्यादा क्वांटिटी में मिलाने से मसाला का स्वाद ज्यादा हो जाएगा और लहसुन का कम। बस अब जब सब कुछ तैयार है तो आप पराठ बनाएं। आटे का एक छोटा सा टुकड़ा लें और फिर इसे थोड़ा सा बेल लें, अब इसमें घी लगाएं और लहसुन की स्टफिंग भरें। अब इसे बंद करें। आप इसे अपनी पसंद से शेप दे सकते हैं। फिर इसे हल्के हाथ से बेलें। अब पराठे को तवे पर अच्छे से सेकें।
कैसे तैयार करें टमाटर की चटनी
टमाटर की चटनी बनाने के लिए आपको सबसे पहले कुछ टमाटरों को अच्छे से धोने की जरूरत है फिर इनहें उबाल लें। जब तक टमाटर उबल रहे हैं इतनी देर में प्याज, हरीमिर्च और हरा धनिया बारीक काट लें। हरी मिर्च को आप स्किप कर सकते हैं। टमाटर उबनले के बाद इसका छिलका हटाएं और फिर इसे मैश करें। मैश करने के बाद इसमें प्याज, हरीमिर्च और हरा धनिया मिलाएं। अब इसमें नमक, काला नमक, चाट मसाला मिलाएं और सर्व करें।


Next Story