लाइफ स्टाइल

घर पर बनाएं मजेदार गोभी-आलू की सब्जी, जानिए रेसिपी

Kajal Dubey
24 Sep 2021 11:04 AM GMT
घर पर बनाएं मजेदार गोभी-आलू की सब्जी, जानिए रेसिपी
x
पितृपक्ष में कई लोग प्याज-लहसुन खाने से परहेज करते हैं। वैसे जरूरी भी नहीं कि अगर सब्जी में प्याज-लहसुन नहीं है तो यह टेस्टी नहीं बनेगी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पितृपक्ष में कई लोग प्याज-लहसुन खाने से परहेज करते हैं। वैसे जरूरी भी नहीं कि अगर सब्जी में प्याज-लहसुन नहीं है तो यह टेस्टी नहीं बनेगी। बिना प्याज-लहसुन के बनी सब्जी में भी सौंधापन आता है। बस आपको पता होना चाहिए खाना बनाने की ट्रिक पता होनी चाहिए। यहां आप सीख सखते हैं बिना प्याज-लहसुन की गोभी-आलू की सब्जी।

सामग्री
फूल गोभी, आलू, , टमाटर, अदरक, नमक, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, तेल, हींग और जीरा।
ऐसे बनाएं
फूल गोभी को काटकर अच्छी तरह धो लें। अब आलू भी छीलकर काट लें। दोनों को एक बार फिर पानी की धार में अच्छी तरह धो लें और पानी निकाल दें। कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें आलू और गोभी को पांच मिनट तक तल लें। आलू-गोभी थोड़ा फ्राई हो जाए तो इसे निकाल लें। अब इस पैन में इसमें हींग और जीरा डालें। इसके बाद कद्दूकस किया अदरक डालें। हम प्याज,लहसुन नहीं डाल रहे इसलिए अदरक थोड़ा ज्यादा रख सकते हैं। अब हल्दी, धनिया, मिर्च, गरम मसाला और नमक डालें। मसाले भुन जाएं तो आलू और गोभी को भी डाल लें। सब्जी में मसाले इसके बाद ऊपर से टमाटर डालकर ढंक दें। याद रखें तेल गरम होने के बाद पूरे समय आंच मीडियम ही रखें। सब्जी को ढंककर पकने दें और बीच-बीच में चलाते रहें। सब्जी को बिना पानी के ही पकाएं, अगर आपको लग रहा है कि जल रही है तो बहुत थोड़ा सा पानी डाल सकते हैं। सब्जी में जो पानी मौजूद होता है उनको जब उसी में पकाया जाता है तो बढ़िया स्वाद आता है। गोभी-आलू बन जाए तो उसमें कटा धनिया डालें। अगर आप मटर भी डालना चाहे हैं तो उबली मटर डालें क्योंकि बाकी सब्जियों के साथ इसे गलने में देर लगेगी। सब्जी को पूड़ी या पराठे के साथ खाएं, लाजवाब टेस्ट आएगा।
Next Story