लाइफ स्टाइल

बिना ओवन और तंदूर के बटर नान बना भोजन को बनाए स्वादिष्ट

Kajal Dubey
28 May 2023 5:48 PM GMT
बिना ओवन और तंदूर के बटर नान बना भोजन को बनाए स्वादिष्ट
x
आप घर पर ही बिना ओवन और तंदूर के बटर नान बना अपने भोजन को और स्वादिष्ट बना सकते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए बटर नान बनाने की Recipe लेकर आए हैं।
आवश्यक सामग्री
- एक किलो मैदा
- डेढ़ चम्मच ड्राई यीस्ट
- दो बड़े चम्मच पीसी हुई चीनी
- एक बड़ा चम्मच नमक
- दो कप दही
- डेढ़ कप गुनगुना पानी
बनाने की विधि
- घर पर बाजार जैसी फुली हुई नान बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा छान लें।
- अब मैदे में यीस्ट, पाउडर शुगर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- इसके बाद मैदे में दही मिलाएं।
- अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके गुनगुना पानी मिलाएं और मुलायम आटा गूंद लें।
- अब इस आटे को किचन सरफेस पर सूखा मैदा छिड़ककर दस मिनट के लिए गूंदें।
- आपका आटा तैयार है। इसे दो घंटे के लिए एक बर्तन में डालकर एक साइड रख दें।
- दो घंटे बाद आप देेखेंगे आटा फूलकर दो गुना हो गया है।
- अब इस पर दोबारा थोड़ा सा सूखा मैदा छिड़ककर गूंद लें।
- इस आटे की लोइयां बना लें। आप चाहे तो इसके लिए चाकू की मदद से बराबर 16 लोइयां काट सकते हैं।
- ऐसा करने से आपकी सारी नान एक जैसी बनेंगी, जो आपको सर्व करने में भी अच्छी लगेंगी।
- एक लोई लें। इसे रोटी के जैसा बेल लें, लेकिन ये ज्यादा पतनी नहीं होनी चाहिए।
- मीडियम आंच पर तवा या पैन रखें। बेली हुई नान को बिना किसी तेल का इस्तेमाल करे दोनों तरफ से सेंक लें।
- एक प्लेट पर नान को रखें और इस पर बटर लगाएं।
- आपका बटर नान बनकर तैयार है। अब इसे मनपसंद सब्जी के साथ सर्व करें।
Next Story