लाइफ स्टाइल

रक्षाबंधन पर बनाएं कलाकंद, जानें रेसिपी

Tara Tandi
10 Aug 2022 4:53 AM GMT
रक्षाबंधन पर बनाएं कलाकंद, जानें रेसिपी
x
त्योहारों के दौरान मिठाईयों में मिलावट की खबरें आम हो जाती हैं, जिसका सीधा संबंध बाज़ार में इसकी भारी मांग का होना है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। त्योहारों के दौरान मिठाईयों में मिलावट की खबरें आम हो जाती हैं, जिसका सीधा संबंध बाज़ार में इसकी भारी मांग का होना है। अब बाज़ार की बनी अनहेल्दी मिठाई तो खाई नहीं जा सकती और बिना मिठाई के त्योहार कैसा? घबराइए मत, आपके त्योहारों को फीका होने से बचाने के लिए हम लाए हैं आपके लिए कलाकंद की यह हेल्दी रेसिपी (Healthy kalakand recipe)। जो टेस्टी भी है और इसे खाने में स्वास्थ्य का कोई जोखिम भी नहीं है। इसका स्वाद और खुशबू दोनों ही लाजवाब होते हैं और इसी कारण से कलाकंद मशहूर है।

नोट कीजिए हेल्दी कलाकंद बनाने की पूरी रेसिपी
हेल्दी कलाकंद बनाने के लिए आपको चाहिए
दूध- 2 लीटर फुल क्रीम दूध,मेपल सिरप- चार बड़े चम्मच,इलायची पाउडर एक छोटी चम्मच,देसी घी 1 बड़ा चम्मच,कटे हुए बादाम – 1 चम्मच,कटा हुआ पिस्ता 1 चम्मचछैना बनाने के लिए नींबू का रस-1 चम्मच।
स्टेप 1 :
सबसे पहले दूध का छेना बनाकर तैयार करना है। छेना तैयार करने के लिए एक बर्तन में 1 लीटर दूध को मीडियम आंच पर उबालें। उबाल आने पर गैस बंद कर दें और गुनगुने दूध में नींबू का रस थोड़ा-थोड़ा करके मिलाते जाएं और लगातार चलाते रहें। कुछ ही देर में दूध फटकर छेना तैयार हो जाएगा।
स्टेप 2 :
अब एक साफ़ सूती कपड़े में फटे हुए दूध को डालकर छेना अलग कर लें। अब साफ पानी से छेना को अच्छी तरह धो लें जिससे छेना में से नींबू की खटास निकल जाए।
स्टेप 3 :
छेना को हथेलियों से चूर कर मैश कर लें। (यदि आप चाहे तो बाजार के तैयार छेने का प्रयोग कर सकती हैं या फिर इस तरह घर पर छेना बना सकती हैं)
स्टेप 4 :
अब दूसरे बर्तन में 1 लीटर दूध डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। जब दूध में उबाल आने लगे तब लगातार चम्मच से चलाते हुए दूध को आधा होने तक पकाएं।
स्टेप 5 :
जब दूध आधा हो जाए तब छेना डालकर चम्मच से चलाते रहे, थोड़ी देर में दूध सूखकर गाढ़ा बेटर तैयार होने लगेगा।
स्टेप 7 :
दूध का गाढ़ा पेस्ट सा तैयार हो जाए, तब इसमें मेपल सिरप और इलायची पाउडर मिलाकर तब तक पकाएं जब तक दूध पूरी तरह से सूख न जाए।

स्टेप 8 :
कुछ देर बाद आप देखेंगे कि दानेदार दूध का मिश्रण बन चुका है। अब इसमें देसी घी मिलाकर 2 मिनट और पकाएं। बेटर परफेक्ट बन जाए तो गैस बंद कर दें।
स्टेप 9 :
एक चौकोर आकार के बर्तन (टिन का ट्रैक) में घी लगाकर ग्रीस करें और मिश्रण को इसमें डालें।चम्मच की मदद से मिश्रण टिन में एकसार फैलाएं।
स्टेप 10 :
इस पर बारीक कटे हुए बादाम और पिस्ता डाल कर चम्मच से हल्का दबा दें। ताकि वे मिठाई पर चिपक जाएं। इसे 2 घंटे सेट होने फ्रिज में रख दें और फिर तय समय के बाद अपने मनचाहे आकार में काट लें। तैयार कलाकंद को फ्रीज में स्टोर कर सकती हैं।
तो डियर लेडीज़, है ना कितना आसान कलाकंद बनाने का यह तरीका? तो देर किस बात की, इस त्यौहार इसे आप भी बनाएं और सबके साथ मिलकर मज़े से खाएं।
Next Story