लाइफ स्टाइल

ड्राई स्किन के लिए घर पर बनाएं फेस वॉश

SANTOSI TANDI
20 Jun 2023 6:46 AM GMT
ड्राई स्किन के लिए घर पर बनाएं फेस वॉश
x
घर पर बनाएं फेस वॉश
स्किन की ड्राईनेस को कम करने के लिए हम मार्केट में मिलने वाले कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं ताकि स्किन को सॉफ्ट रख सकें। लेकिन ये प्रोडक्ट स्किन को और ज्यादा ड्राई कर देते हैं। क्योंकि इनमें मौजूद हार्मफुल केमिकल स्किन में मौजूद ऑयल को खत्म कर देते हैं। ऐसे में आप घर पर भी फेस वॉश तैयार कर सकती हैं। आप होममेड फेस वॉश तैयार करके स्किन की ड्राईनेस को कम कर सकती हैं। इन्हें बनाना भी काफी आसान है।
मिल्क फेस वॉश
हम सभी जानते हैं कि दूध स्किन के लिए काफी लाभकारी होता है। ये स्किन को मॉइस्चराइज करता है।
सामग्री
दूध-1/2 कप
हल्दी- चुटकी भर
शहद- 2 चम्मच
बनाने का तरीका
सबसे पहले एक बाउल लें।
इसमें दूध डालें और इसे हल्का गाढ़ा होने तक उबाल लें।
इसके बाद इसे ठंडा करें।
अब इसमें शहद और हल्दी को मिक्स करें।
फेस वॉश तैयार हो जाएगा।
लगाने का तरीका
सबसे पहले अपने फेस को पानी से साफ करें।
इसके बाद घर पर बनाए गए फेस वॉश (फेस वॉश लगाने के तरीके) को चेहरे पर लगाएं।
फिर हाथों से सर्कुलेशन मोशन में मसाज करें।
अब अपने फेस को पानी से धो लें।
इससे स्किन पर चमक आ जाएगी।
दही और शहद फेस वॉश
दही और शहद ड्राई स्किन के लिए आप इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे स्किन हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रहती है।
सामग्री
दही- 2 चम्मच
शहद- 1 चम्मच
बनाने का तरीका
इसके लिए सबसे पहले एक बाउल लें।
इसमें दही और शहद को मिक्स करें।
फेस वॉश तैयार हो जाएगा।
लगाने के तरीका
इसे लगाने के लिए चेहरे को पानी से साफ करें।
फिर बनाए हुए फेस वॉश को चेहरे पर लगाएं।
अब इसे कुछ देर तक चेहरे पर लगा रहने दें।
इसके बाद पानी की मदद से फेस को साफ कर लें।
चेहरा साफ करने के बाद मॉइश्चराइजर (मॉइश्चराइजर हैक्स) जरूर लगाएं।
इन बातों का रखें ध्यान
घर पर बनाए गए फेस वॉश को ज्यादा समय तक स्टोर न करें।
आप इनका इस्तेमाल रोजाना स्किन के लिए कर सकती हैं।
फेस वॉश को और भी कई तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं।
नोट- ऊपर बताए गए नुस्खों को अपनाने से पूर्व आपको स्किन पैच टेस्ट जरूर करना है। सबकी त्वचा अलग होती है, हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे हैं कि ऊपर बताए गए नुस्खे आपको इंस्‍टेंट लाभ पहुंचाएंगे। आप अपने स्किन एक्‍सपर्ट से एक बार जरूर सलाह लें और फिर इनका प्रयोग करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story