लाइफ स्टाइल

प्याज और टमाटर के बिना इस तरीके से बनाएं एग करी, जानें आसान रेसिपी

Subhi
4 Nov 2022 1:08 AM GMT
प्याज और टमाटर के बिना इस तरीके से बनाएं एग करी, जानें आसान रेसिपी
x

अंडे पसंद करने वाले लोगों को एग करी बहुत पसंद होती है। एग करी बनाने के कई स्टाइल है लेकिन क्या आपने बिना प्याज और टमाटर की बनी एग करी ट्राई की है? अगर नहीं, तो देर किस बात की है? आज हम आपको बनाने सिखा रहे हैं बिना प्याज और टमाटर की एग करी। स्वाद के मामले में यह एग करी आपको बहुत ही ज्यादा पसंद आएगी। आइए, जानते हैं कैसे बनाएं प्याज और टमाटर के बिना एग करी-

एग करी बनाने की सामग्री-

5-6 उबले अंडे

लहसुन

अदरक

मगज

सफेद तिल

दही

काजू

हरी मिर्च

नमक

हरा धनिया

लाल मिर्च

हल्दी

गरम मसाला

एग करी बनाने की विधि-

एग करी बनाने के लिए सबसे पहले उबले अंडे को सरसों के तेल में फ्राई कर लें। आप इसकी जगह घी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अंडे फ्राई हो जाने के बाद कड़ाही में से अंडे निकाल लें। इसके बाद एक मिक्सी में चार-पांच काजू, दो चम्मच मगज, एक चम्मच सफेद तिल, अदरक का टुकड़ा, 3-4 लहसुन, आधा कटोरी दही, हरी मिर्च को एक साथ पीस लें। अब उसी कड़ाही में थोड़ा-सा तेल डालें। इसमें मिक्सचर डालें। इसे अच्छी तरह भून लें। अब दो-चार मिनट भून जाने के बाद इसमें गरम मसाला डाल दें। अब हल्दी, लाल मिर्च भी डाल दें। अच्छी तरह मसाले को पका लेंं। अब इसमें पानी डालकर उबाल आने दें। आप इसमें पिसा हुआ धनिया भी मिला सकते हैं। यह पूरी तरह ऑप्शनल है। अब उबाल आने के बाद इसमें अंंडे डाल दें। आपकी एग करी तैयार है। हरा धनिया डालकर सर्व करें।


Next Story