लाइफ स्टाइल

बच्चों के लिए बनाये Jaggery Paratha आसान रेसिपी

Tara Tandi
2 Jan 2025 4:10 PM IST
बच्चों के लिए बनाये Jaggery Paratha आसान रेसिपी
x
Jaggery Paratha रेसिपी: आम तौर पर देखने में आया है कि लोग नाश्ते में नमकीन और चटपटी चीज ही लेते हैं। हालांकि कभी-कभार कुछ मीठा खाने की भी इच्छा करती है। यदि आप नाश्ते में कुछ मीठा आजमाना चाहते हैं तो गुड़ का पराठा बेहतर विकल्प बन सकता है। सर्दी के मौसम में गुड़ सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। यह हमारे पाचन का ख्याल रखने के साथ और भी कई तरह से फायदेमंद होता है। गुड़ का पराठा बनाने के लिए ज्यादा समय की जरूरत नहीं होती। इसे बनाना भी बेहद आसान है। यह खाने वाले इससे इतने खुश हो जाते हैं कि फिर जब भी मीठा खाने को मन मचलता है तो वे इसी की
डिमांड करते हैं।
सामग्री (Ingredients)
आटा - 250 ग्राम
गुड़ कद्दूकस - 2 कप
सफेद तिल - 1 छोटा चम्मच
काजू बारीक पीसा हुआ - 1 बड़ा चम्मच
बादाम बारीक पीसा हुआ - 1 बड़ा चम्मच
पिस्ता बारीक पीसा हुआ - 1 बड़ा चम्मच
किशमिश - 1 बड़ा चम्मच
देशी घी आवश्यकतानुसार
विधि (Recipe)
- सबसे पहले आटे को गूंथकर अलग रख दें। भरावन बनाने के लिए एक कटोरे में गुड़, तिल, काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश डालकर मिला लें।
- आटे से 8-10 बराबर लोइयां तोड़ लें। एक लोई लेकर हल्का मोटा बेल लें।
- इसके बीच में दो बड़ा चम्मच भरावन रखकर अच्छी तरह बंद करके हल्के हाथों से आराम से बेल लें।
- बेलने के लिए थोड़ा आटा यानी पलथन लगा लें। अब गैस शुरू करें। मीडियम आंच पर तवा रखकर इसे गरम करें।
- जब तवा गरम हो जाए तो इसमें बेला हुआ पराठा रखकर दोनों तरफ घी लगाकर अच्छी तरह सेंक लें।
- इसी तरीके से बाकी लोइयों से भी पराठा बना लें। इसे खाने के लिए पसंद की चटनी का उपयोग कर सकते हैं
Next Story