लाइफ स्टाइल

घर पर सूजी से बनाएं ढोकला, जानें आसान रेसिपी

Tulsi Rao
14 Nov 2021 6:33 PM GMT
घर पर सूजी से बनाएं ढोकला, जानें आसान रेसिपी
x
बेसन से बना ढोकला तो बाजार में हर मिठाई की दुकान पर मिलता है। इन दिनों बेसन के ढोकले के पैकेट भी आने लगे हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बेसन से बना ढोकला तो बाजार में हर मिठाई की दुकान पर मिलता है। इन दिनों बेसन के ढोकले के पैकेट भी आने लगे हैं, जिन्हें आप सिर्फ पानी मिलाकर घर में तैयार कर सकते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सूजी का ढोकला खाया है? सूजी से बना ढोकला खाने में बहुत ज्यादा टेस्टी लगता है। हालांकि इसका स्वाद बेसन से बने ढोकले से काफी अलग होता है जिसे हरी चटनी के साथ सर्व किया जाता है। इस ढोकले को आप बच्चों के लिए स्नैक्स में या फिर सुबह के नाश्ते में बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए जानते हैं इसकी रेसिपी साथ ही आसान तरीके से कैसे बनाएं हरी चटनी

सूजी का ढोकला बनाने की सामग्री
सूजी का ढोकला बनाने के लिए आपको बहुत कम चीजों की जरूरत होता है। इसके लिए आपको सूजी, खट्टा दही, खाना सोडा, नमक, करी पत्ता, राई की जरूरत होगी। साथ ही हरी चटनी बनाने के लिए आपको धनिया, अदरक, हरी मिर्च, नमक, काला नमक, भुना जीरा और खटाई की जरूरत होगी।
कैसे बनाएं ढोकला
ढोकला बनाने के लिय सबसे पहले एक कटोरा लें और फिर उसमें सूजी, खट्टा दही, अच्छे से मिलाएं। जरूरत पड़ने पर पानी मिलाएं और अच्छे से फैंट लें। फिर इसमें नमक मिलाएं । अब ढोकला स्टैंड को ग्रीस करें और बैटर में खाना सोडा डाल कर अच्छे से मिलाएं और सांचे में डाल दें। कम से कम 15 से 20 मिनट तक पकाएं। जब ढोकला तैयार हो जाए तो टूथपिक से टेस्ट करें सही हो तो गैस को बंद कर दें और ठंडा होने का इंतजार करें। तब तक एक तड़का तैयार करें। घी को गर्म करें और फिर इसमें राई और करी पत्ता को चटका लें। फिर इस ढोकले की छोटे टुकड़ों में कटिंग करें, तड़का डालें और चटनी के साथ सर्व करें।
कैसे बनाएं चटनी
चटनी बनाने के लिए एक मिक्सर जार में धुला हुआ धनिया, अदरक, हरी मिर्च, नमक, काला नमक, भुना जीरा और खटाई डालें। फिर इसे अच्छे से ब्लेंड करें। चाहें तो इसमें दही भी मिला सकते हैं।


Next Story