लाइफ स्टाइल

घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल दाल तड़का, जानें रेसिपी

Bhumika Sahu
7 March 2022 2:55 AM GMT
घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल दाल तड़का, जानें रेसिपी
x
दाल तड़का (Dal Tadka) को पसंद करने वालों की कमी नहीं है। एक बार को लोगों को घर में बनी दाल पसंद न आए लेकिन ढाबा में जाकर वह दाल तड़का को जरूर ऑर्डर करते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दाल तड़का (Dal Tadka) को पसंद करने वालों की कमी नहीं है। एक बार को लोगों को घर में बनी दाल पसंद न आए लेकिन ढाबा में जाकर वह दाल तड़का को जरूर ऑर्डर करते हैं। करें भी क्यों न आखिर उसका स्वाद ही इतना अच्छा होता है कि हर किसी के मुंह से खाने के बाद 'वाह' ही निकलता है। इस दाल को घर में बनाने की कोशिश आपने भी कई बार की होगी लेकिन हो सकता है कि इसके स्वाद ने आपको खुश न किया हो। दरअसल कई बार ऐसा हो सकात है कि आप कुछ ढाबा स्टाइल बनाने की कोशिश करें और उसका स्वाद वैसा न आए। अब बात ढाबा स्टाइल दाल तड़का को बनाने की है तो हम आपको बता रहे हैं उसकी रेसिपी। वैसे तो दाल तडका बनाने में तीन बार छोंक लगाया जाता है। लेकिन हम आपको सबसे आसान रेसिपी बता रहे हैं तो हम इसे दो तड़कों में बनाएंगे। तो चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाए।

दाल तड़का की सामग्री
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए अरहर की दाल, मसूर की दाल, प्याज, लहसुन, टमाटर, हरीमिर्च, करी पत्ता, साबुत लाल मिर्च, घी, तेल, नमक, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, कश्मिरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और हरा धनिया।
कैसे करें तैयारी
ढाबा पर अगर आप दाल तड़का ऑर्डर करते हैं तो ज्यादातर ढाबों पर आपको अरहर की दाल के साथ मसूर की दाल मिक्स मिलती है। ऐसे में आप चाहें तो दोनों को मिक्स कर के बना सकते हैं लेकिन चाहें तो सिर्फ अरहर की दाल बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए कुछ देर भिगो दें। करीब 15 से 20 मिनट के लिए। फिर दाल को उबाल लें। उबालने में इसमें हल्दी, नमक, टमाटर और हरी मिर्च डालें। इसे अच्छे से उबाल लें। दाल को अच्छे से हल्की घुली हुई उबालना है।
जब दाल उबल जाए तो इसमें से टमाटर और हरी मिर्च को निकाल लें। फिर टमाटर और हरिमिर्च को अच्छे से मसल लें। अब प्याज को बारीक काट लें। इसी के साथ लसुन को भी बारीक काट लें।
कैसे बनाएं
इसे बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में घी और तेल को थोड़ा सा मिक्स करें और गर्म करें। फिर इसमें जीरा डालें। 30 सेकेंड के बाद करी पत्ता और प्याज डालें। प्याज को अच्छे से गोल्डन ब्राउन होने तक अच्छे से पका लें। जब ये गोल्डन ब्राउन हो जाए तो इसमें मसले हुए टमाटर और हरी मिर्च को डालें। अच्छे से पकने दें। फिर आप इसमें धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। अब पकने दें। जब मसाले से तेल निकलने लगे तो इसमें दाल को डालें। दाल को अच्छे से चलाएं। जरूरत के हिसाब से पानी डालें। (वैसे ढाबा वाली दाल गाढ़ी ही होती है।) 5 से 7 मिनट पकने के बाद इसमें दूसरा तड़का लगाएं। उसके लिए एक गोल चम्मच में डालें और गर्म करें। फिर इसमें साबुत लाल मिर्च, कटा हुआ लहसुन और कश्मिरी लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। तड़का भूनने के बाद थोड़े से तड़को को दाल में मिलाएं। बाकी बचे को धनिया के साथ गार्निश करें। ढाबा स्टाइल दाल तड़का तैयार है।


Next Story