लाइफ स्टाइल

गर्मियों में घर पर बनाएं डेजर्ट 'फ्रोजन योगर्ट आइसक्रीम, जानें विधि

Tulsi Rao
15 May 2022 12:23 AM IST
गर्मियों में घर पर बनाएं डेजर्ट फ्रोजन योगर्ट आइसक्रीम, जानें विधि
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।

सामग्री :
800 ग्राम दही, 4 टेबलस्पून शहद, 150 ग्राम मिले-जुले नट्स, 1/2 टेबलस्पून वेजिटेबल ऑयल, 250 ग्राम रसबेरीज़ (यह न मिले तो इसकी जगह कोई भी बेरी का इस्तेमाल करें। कुछ न मिले तो टूटी-फ्रूटी लेने का भी ऑप्शन है।)
विधि :
- अवन को 200 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट होने के लिए रख दें।
- एक बोल में दही, दो टेबलस्पून शहद को मिलाकर फ्रीज में दो घंटे के लिए जमाने रख दें।
- बेकिंग ट्रे में नट्स फैलाएं, इस पर बचा हुआ शहद डालें। ऑयल का स्प्रे करके करीब 7-8 मिनट के लिए बेक करें।
- सॉसपैन में रसबेरीज़ डालें। इस पर एक टेबलस्पून पानी डालकर 4-5 मिनट तक पकाएं, जिससे इसका पल्प तैयार हो जाए। इसे छानकर ठंडा होने दें। फ्रिज से दही निकालें। इसे चाकू या फोक की मदद से खोदें। अब इस पर बेक किए हुए नट्स डालें। लगभग 3/4 के आसपास रसबेरी का पल्प इस पर डालकर मिलाएं। अब दोबारा इसे फ्रिज में दो घंटे के लिए सेट होने दें। अब इसे स्कूप की मदद से बोल में निकालें। ऊपर से बचे क्रिस्पी नट्स से गार्निश करके तुरंत सर्व करें।


Next Story