- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- ऐसे बनाएं स्वादिष्ट...
लाइफ स्टाइल
ऐसे बनाएं स्वादिष्ट टमाटर की लौंजी, परांठे के साथ लें स्वाद, रेसिपी
Kajal Dubey
4 March 2024 6:49 PM IST

x
सर्दी के इन दिनों में परांठे खूब खाए जाते हैं. परांठे के साथ चटनी या सॉस परोसा जाता है जो इसका स्वाद बढ़ा देता है. लेकिन इन सर्दी के दिनों में आप स्वादिष्ट टमाटर लौंजी का भी मजा ले सकते हैं. इसे बनाना भी आसान है और मिनटों में तैयार हो जाता है. परांठे के साथ टमाटर लौंजी का कॉम्बिनेशन आपके नाश्ते के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन जाता है. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी.
आवश्यक सामग्री
- 5-6 टमाटर
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 3 बड़े चम्मच चीनी
- नमक स्वाद अनुसार
- 2 बड़े चम्मच घी
बनाने की विधि
- सबसे पहले सभी टमाटरों को अच्छी तरह धोकर टुकड़ों में काट लीजिए.
- मीडियम आंच पर एक पैन में घी गर्म करें.
- घी के गरम होते ही इसमें जीरा डाल दीजिए.
- जैसे ही जीरा चटकने लगे, इसमें टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, चीनी और नमक डालकर पकाएं.
- जैसे ही टमाटर पिघल जाएं और कलियां थोड़ी गाढ़ी होने लगें, आंच बंद कर दें.
- टमाटर की लौंजी तैयार है.
Tagstomato launji recipereciperecipe in hindispecial recipe जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsBharat NewsSeries of NewsToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





