लाइफ स्टाइल

गर्मी में बनाये फलों का राजा आम से स्वादिष्ट रेसिपी, खाकर आ जाएगा मजा

Sanjna Verma
25 May 2024 1:12 PM GMT
गर्मी में बनाये फलों का राजा आम से स्वादिष्ट रेसिपी, खाकर आ जाएगा मजा
x


गर्मियों के मौसम में बस एक ही चीज का इंतजार रहता है कि फलों का राजा आम खाने को मिलता रहे। सुबह-शाम बस आम ही खाने को मिले। कई लोग आम की वजह से गर्मियों का बेसब्री का इंतजार करते हैं। आम लोग कई तरह से अपनी डाइट में शामिल करते हैं। आमतौर पर मैंगो का शेक, चटनी, आम पन्ना, केक, सलाद, स्मूदी, आइसक्रीम, खीर जैसे कई अनगिनत डिश बनाते हैं। अगर आप भी आम खाने के शौकीन हैं, तो आज हम आपको बताएंगे आस से बनने कुछ ऐसी डिशेज के बारे में, जिन्हें आप आसानी से बना सकते हैं और खाने में भी काफी स्वादिष्ट होती है। चलिए आपको बताते हैं आम से बनने वाली 3 आसान और स्वादिष्ट रेसिपी के बारे में-
मैंगो चीजकेक सामग्री ( 2 केक के लिए)
बेस के लिए
- मैरीगोल्ड बिस्किट (125 ग्राम)
- पिघला हुआ मक्खन ( 75 ग्राम)

मिश्रण के लिए
- क्रीम चीज (500 ग्राम)
- शुगर (100 ग्राम)
- अंडे (100 ग्राम)
- वेनिला एसेंस
- कॉर्नफ्लोर ( 12 ग्राम)
- योगार्ट (125 ग्राम)
- मैंगो पल्प (120 ग्राम)
- कटा हुआ ताजा आम (400 ग्राम )

बनाने की विधि
- सबसे पहले बिस्किट को अच्छी से पीस लें और इसके बाद पिघला हुआ मक्खन डालें।
- अब क्रीम चीज और चीनी को एक साथ मिला लें। फिर धीरे-धीरे अंडे और वेनिला एसेंस डालें।
- इसके बाद कॉर्नफ्लोर मिलाएं, दही और आम का गूदा डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- अब सांचे को चीजकेक के मिश्रण से तीन चौथाई तक भरें।
- फिर इसे हॉट वॉटर बाथ में 160 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर बेक करें।
- ठंडा होने पर इसके ऊपर ताजे कटे हुए आम डालकर गार्निश करें और सर्व करें।


Next Story