लाइफ स्टाइल

आलू की बची सब्जी से बनाएं स्वाद से भरपूर पराठे, जानें सरल रेसिपी

Dolly
17 Aug 2025 7:55 PM IST
आलू की बची सब्जी से बनाएं स्वाद से भरपूर पराठे, जानें सरल रेसिपी
x
Lifestyle लाइफस्टाइल : कभी-कभी रात का खाना बच जाता है, और हम सोचते हैं कि उस बची हुई सब्जी का क्या करें। अगर आपको भी यह समस्या है, तो आज हम आपके लिए एक बेहतरीन और स्वादिष्ट नाश्ते की रेसिपी लेकर आए हैं। आप रात की बची आलू की सब्जी से आसानी से टेस्टी आलू पराठे बना सकते हैं। यह न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सेहतमंद भी होते हैं।
सामग्री:
1 कप रात की बची आलू की सब्जी (सादा या मसालेदार)
1 कप गेहूं का आटा
1/2 चम्मच जीरा पाउडर
1/2 चम्मच धनिया पाउडर
1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर (स्वाद अनुसार)
1/4 चम्मच हरी मिर्च कटी हुई (ऑप्शनल)
नमक स्वाद अनुसार
1 चम्मच तेल (आटे को गूंधने के लिए)
घी या तेल (पराठे सेकने के लिए)
विधि: आलू की सब्जी तैयार करें: रात की बची आलू की सब्जी को एक कटोरी में निकाल लें। यदि सब्जी में सब्जियां या मसाले हों, तो इन्हें अच्छे से मसल लें। ध्यान रखें कि आलू के बड़े टुकड़े न रहें।
आटा गूंधें: एक बर्तन में गेहूं का आटा, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, और नमक डालें। अब इसमें आलू की सब्जी डालें और अच्छे से मिला लें। धीरे-धीरे थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंध लें। गूंधने के बाद आटे में 1 चम्मच तेल डालकर फिर से गूंध लें ताकि पराठे नरम बनें।
पराठा बेलें: गूंधे हुए आटे से छोटे-छोटे गोले बनाएं और फिर उन्हें बेलन से पराठे के आकार में बेल लें। ध्यान रखें कि पराठे बेलते वक्त आटे का छिड़काव हल्का सा करें, ताकि पराठा चिपके नहीं।
पराठे सेंकें: तवा गरम करें और फिर उस पर बेलें हुए पराठे को डालें। जब पराठा हल्का सिक जाए, तो उसे पलटकर दूसरी तरफ भी सेंक लें। फिर थोड़ा घी या तेल लगाकर पराठे को दोनों तरफ से कुरकुरा और सुनहरा होने तक सेंकें।
परोसें: आलू के पराठे को गर्मागर्म दही, अचार, या चटनी के साथ सर्व करें।
Next Story