लाइफ स्टाइल

घर पर बनाएं स्वादिष्ट बेसन के लड्डू, जानें आसान रेसिपी

Saba Naaz
26 Aug 2025 8:20 PM IST
घर पर बनाएं स्वादिष्ट बेसन के लड्डू, जानें आसान रेसिपी
x
Lifestyle लाइफस्टाइल : बेसन के लड्डू भारतीय त्योहारों और खास मौकों का एक बेहद लोकप्रिय मिठाई है। ये न केवल स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि पौष्टिक भी होते हैं। अगर आप घर पर ही बेसन के लड्डू बनाना चाहते हैं, तो यहां जानें आसान और स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी।
आवश्यक सामग्री: बेसन – 2 कप
घी – 1 कप
पिसी हुई चीनी – 1 कप
इलायची पाउडर – 1 टीस्पून
कटे हुए मेवे (काजू, बादाम) – ¼ कप (वैकल्पिक)
बनाने की विधि: एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें बेसन डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। इसे ध्यान से भूनें ताकि बेसन जलें नहीं।
जब बेसन का रंग हल्का सुनहरा हो जाए और उसकी खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें और ठंडा होने दें।
ठंडा होने के बाद इसमें पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं।
मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और लड्डू तैयार करें।
ऊपर से कटे हुए मेवे सजाने के लिए डाल सकते हैं।
Next Story