लाइफ स्टाइल

बनाएं लजीज क्रिस्पी अनियन रिंग्स, जानें विधि

Tulsi Rao
8 Aug 2022 10:29 PM IST
बनाएं लजीज क्रिस्पी अनियन रिंग्स, जानें विधि
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Crispy Fried Onion RIngs: बारिश के मौसम में पकौड़ों की बात ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। खाने के शौकीनों के लिए बारिश का मतलब ही पकौड़े होता है। ऐसे में एक बार पकौड़े बनने की शुरुआत हो तो तरह-तरह के पकौड़े बनते ही हैं। आलू से लेकर गोभी और पनीर से लेकर ब्रेड रोल तक, हर किसी का अपना अलग ही स्वाद होता है। अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो प्याज के पकौड़ों को एक नया ट्विस्ट दे सकते हैं। क्रिस्पी अनियन रिंग्स बहुत स्वादिष्ट लगती हैं और खास बात है कि इन्हें बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। आइए जान लेते हैं क्रिस्पी अनियन रिंग्स की आसान रेसिपी -

क्रिस्पी अनियन रिंग्स बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

प्याज (गोल-गोल कटे हुए)

कॉर्न फ्लोर या मैदा

अदरक-लहसुन का पेस्ट

काली मिर्च

ब्रेड क्रंब्स

नमक स्वादानुसार

तलने के लिए तेल

क्रिस्पी अनियन रिंग्स बनाने की आसान रेसिपी

- सबसे पहले प्याज लें और उन्हें गोल-गोल काटकर पानी में धोकर रख दें।

- अब एक बाउल में मैदा या फिर कॉर्न फ्लोर डालें और सभी मसाले डालें। अब इस तैयार मसाले को थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा घोल बना लें।

- अब प्याज लें और उसे घोल में डुबोएं, अब रिंग्स पर ब्रेड क्रंब्स डालें और एक प्लेट में अलग निकालकर रख लें।

- अब एक पैन में तलने के तेल गर्म करें और रिंग्स को अच्छा भूरा होने तक तलें।

- तैयार हैं आपकी क्रिस्पी अनियन रिंग्स। अब उनपर चाट मसाला छिड़कें और हरी चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें और बारिस के मौसम में लुत्फ उठाएं।

Next Story