लाइफ स्टाइल

बनाएं बेसन की स्वादिष्ट बर्फी, जाने रेसिपी

Teja
28 Oct 2021 1:19 PM GMT
बनाएं बेसन की स्वादिष्ट बर्फी, जाने रेसिपी
x
दिवाली खुशियों का त्योहार है और खुशियों का ये त्योहार मिठाइयों के बिना अधूरा है

जनता से रिस्ता वेबडेसक | दिवाली खुशियों का त्योहार है और खुशियों का ये त्योहार मिठाइयों के बिना अधूरा है। दिवाली पर लोग एक दूसरे को मिठाई देते हैं। साथ ही घर आए मेहमानों का स्वागत भी मिठाई खिला कर ही किया जाता है। वैसे तो कुछ लोग मिठाइयां बाजार से लेकर आ जाते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो घर में अपने हाथों से मिठाई बनाना पसंद करते हैं। अगर आप भी उन लोगो की लिस्ट में शुमार हैं जो घर पर मिठाइयां बनाना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप 20 मिनट के अंदर बेसन की स्वादिष्ट बर्फी बना कर तैयार कर सकते हैं। ये खाने में बहुत ज्यादा टेस्टी लगती है।

तैयारी

बेसन की बर्फी बनाने के लिए बारीक बेसन का इस्तेमाल करें। साथ ही आपको इसके लिए सूजी की जरूरत होगी। शक्कर को बारीक पीस लें साथ ही इलायची का भी पाउडर बना लें। अगर आप बर्फी में मेवा मिलाना चाहते हैं तो कुछ मेवाओं को बारीक काट लें

ऐसे बनाएं

इसे बनाने के लिए मीडियम आंच पर घी गर्म करें। फिर इसमें सूजी और बेसन मिलाएं। अब इसे अच्छे से चलाते रहें। इन दोनों सामग्रियों को हल्का भूरा रंग होने तक पकाएं। जब ये भुन जाएगा तो इसमें से एक सौंधी सी खुशबू आने लगेगी। फिर इसमें इलयची पाउडर और शक्कर मिलाएं। अब एक प्लेट में घी लगाएं और मिक्चर को इस प्लेट पर डालें। अच्छे से फैलाएं और मेवा से गार्निश करें। जब ठंड़ी हो जाए तो कट करें और सर्व करें। चाहें तो इस पर चांदी का बर्क भी लगा सकते हैं।

Next Story