लाइफ स्टाइल

कॉफी की जगह बनाएं डालगोना कप केक, वीकेंड बन जाएगा खास, रेसिपी

Kajal Dubey
4 March 2024 4:55 PM IST
कॉफी की जगह बनाएं डालगोना कप केक, वीकेंड बन जाएगा खास, रेसिपी
x
लाइफ स्टाइल : आप सभी ने डालगोना कॉफी का स्वाद तो जरूर चखा होगा जिसे हर कोई पीना पसंद करता है। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए कॉफी नहीं बल्कि डालगोना कप केक बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। यह बच्चों को भी बेहद पसंद आएगा और उनका वीकेंड खास बन जाएगा. तो आइए जानते हैं इसे कैसे बनाएं...
आवश्यक सामग्री
इंस्टेंट कॉफ़ी - 1 बड़ा चम्मच
आटा - 1 कप
चीनी - 1/2 कप
गुनगुना दूध - 1/2 कप
गर्म पानी - 2 बड़े चम्मच
रिफाइंड तेल - 1/4 कप
बेकिंग पाउडर - 1 चम्मच
चॉकलेट चिप्स - आवश्यकतानुसार
बनाने की विधि
- एक बड़े कटोरे में चीनी, इंस्टेंट कॉफी और पानी डालें और मध्यम गति से बीटर से फेंटें।
- जब कॉफी का रंग हल्का और फूला हुआ हो जाए तो इसमें रिफाइंड ऑयल मिलाएं और इसे बीटर से थोड़ा सा फेंट लें.
- अब इसमें गुनगुना दूध डालें और हैंड व्हिस्कर या बीटर से मिला लें.
- फिर कटोरे के ऊपर एक बारीक छलनी रखें और उसमें आटा और बेकिंग पाउडर छान लें.
- बैटर को बीटर से अच्छी तरह फेंट लें.
- अब मफिन बेकिंग पेपर को मफिन ट्रे के सांचे में रखें.
- फिर बैटर को सांचे में भरें.
- ऊपर से चॉकलेट चिप्स डालें, ट्रे को 180 डिग्री सेल्सियस पर पहले से गरम ओवन में रखें और 10 मिनट तक बेक करें.
- अब आपका डालगोना कॉफी कप केक तैयार है.
Next Story