लाइफ स्टाइल

होली पर बनाएं दही वड़ा, जानें रेसिपी

Tara Tandi
17 March 2022 5:41 AM GMT
होली पर बनाएं दही वड़ा, जानें रेसिपी
x
होली का त्योहार है तो स्वादिष्ट पकवान खाना और खिलाना सभी को अच्छा लगता है। होली के दिन मीठा तो हम सभी बहुत खाते हैं लेकिन उसके साथ कुछ माउथवाटरिंग टिश का होना भी जरूरी है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। होली का त्योहार है तो स्वादिष्ट पकवान खाना और खिलाना सभी को अच्छा लगता है। होली के दिन मीठा तो हम सभी बहुत खाते हैं लेकिन उसके साथ कुछ माउथवाटरिंग टिश का होना भी जरूरी है। मौसम तेजी से बदल रहा है और ऐसे में खाने-पीने का टेस्ट भी बदल रहा है। गर्मी बढ़ रही है साथ ही ठंडी चीज़ों का लगाव भी बढ़ रहा है। इस मौसम में खाने में लाइट फूड खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। लाइट फूड से मतलब है ऐसा फूड जिसे खाना और पचाना आसान होता है।

होली के दिन आप भी खाने में कुछ लाइट फूड खाना चाहती हैं तो दही वड़ा बेस्ट ऑपशन है। दही वड़ा बनाना बेहद आसान होता है और उसे बनाने में समय भी कम लगता है। त्योहार का दिन है तो हेल्थ का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, इस दिन ऐसे फूड का सेवन करें जिनसे सेहत ठीक रहे और उस फूड को पचाना भी आसान हो। दही वड़ा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।
दही का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है, साथ ही दही वजन भी कंट्रोल करती है। दही इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाती है, और दिल की सेहत भी दुरुस्त रखती है। इस होली आप भी कुछ खास रेसिपी की तलाश में हैं तो दही वड़ा बेस्ट ऑपशन हैं। आइए जानते हैं कि दही वड़ा को घर में कैसे तैयार करें।
सामग्री:
उड़द की बिना छिलको की दाल एक कटोरी
एक किलो दही
नमक
4 बड़ा चम्मच चीनी
एक चौथाई छोटा चम्मच हींग
10-12 किशमिश
10-12 काजू
2 बड़े चम्मच भुना हुआ जीरा
1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
हरा धनिया
चाट मसाला
अनार के दाने
बनाने की विधि:
उड़द की दाल को रात को भिगो दे, सुबह उसे वॉश साफ कर लें।
अब उड़द की दाल से पानी निकाल लें और उसे दरदरा पीस लें और उसमें थोड़ी सी हींग मिक्स कर लें।
दाल के पेस्ट में एक चम्मच नमक मिलाएं और उसे अच्छे से मिक्स कर लें।
अब कड़ाही में तेल डालें और उसे मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें।
एक लोई लेकर इसके बीच में काजू और किशमिश रखकर बंद करके चिपटा कर लें।
अब इसे हल्के हाथ से कड़ाही में डालकर फ्राई करें
धीरे-धीरे कड़ाही में दाल के बाकी पेस्ट से पकौड़ें तैयार कर लें।
जब सारे बड़े फ्राई हो जाएं तो तेल वाली कड़ाही हटाकर एक दूसरे बर्तन में 1 लीटर पानी डालकर उसे गुनगुना गर्म करें।
इस गुनगुने पानी में 10 मिनट तक दही वड़े डालकर छोड़ दें।
कुछ देर में दही वड़े नर्म हो जाएंगे।
अब वड़े पानी से निकाल कर उसे हथेलियों से हल्का दबा कर पानी निकाल लें।
अब दही में नमक और चीनी मिलाएं और उसे अच्छी तरह से फेंट लें और उसमें तैयार वड़ों को मिलाएं।
इसे सर्व करने से पहले इसपर जीरा पाउडर, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं।
इसे सर्व करने से पहले आप इसपर हरा धनिया की पत्तियां भी डाल सकते है।
Next Story