लाइफ स्टाइल

इन चीजों को मिलाकर घर पर बनाएं दही का फेस मास्क, स्किन दिखेगी ग्लोइंग

SANTOSI TANDI
21 Aug 2023 7:10 AM GMT
इन चीजों को मिलाकर घर पर बनाएं दही का फेस मास्क, स्किन दिखेगी ग्लोइंग
x
स्किन दिखेगी ग्लोइंग
जब भी बात ग्लोइंग स्किन की आती है तो इसके लिए हर कोई बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट से ज्यादा घरेलु नुस्खों को ट्राई करने की सलाह देता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता है। इनमें से एक नुस्खा है दही का इससे आपकी स्किन ग्लोइंग बनी रहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें अच्छे बैक्टीरिया, फैटी एसिड और लैक्टिक एसिड जैसे गुण पाए जाते हैं जो स्किन को हील करने का काम करते हैं।
वहीं टैनिंग दूर करने के लिए भी आप दही का इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं डॉक्टर आंचल से दही से किस तरह आप अलग-अलग फेस मास्क बना सकती हैं। ये एक डर्मेटोलॉजिस्ट हैं जो स्किन और हेयर से जुड़ी समस्याओं के लिए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करती रहती हैं।
दही और शहद का फेस मास्क
स्किन के लिए जितना लाभकारी दही होता है वैसे ही शहद भी स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। इसलिए आप इसका इस्तेमाल अपनी त्वचा पर कर सकती हैं।
इस तरह करें अप्लाई
इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच दही डालें।
अब इसमें शहद (चेहरे पर इस तरह अप्लाई करें शहद) को मिक्स करें।
फिर इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें।
इसके बाद इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें।
करीब 30 मिनट तक चेहरे पर इसे लगा रहने दें।
फिर पानी से अपने चेहरे को साफ कर लें।
टिप्स: इससे आपकी स्किन पर मौजूद एक्ने की समस्या दूर हो जाएगी। साथ ही स्किन ग्लोइंग नजर आएगी।
इसे भी पढ़ें: ढीली त्वचा में कसाव लाने के लिए इन मास्क का करें इस्तेमाल
दही और हल्दी फेस मास्क
अगर आपकी स्किन पर टैनिंग की समस्या हो गई है जिसकी वजह से उसका ग्लो बिल्कुल खत्म हो गया है तो इसके लिए आप दही के साथ हल्दी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन पर मौजूद टैनिंग दूर हो जाएगी।
इस तरह करें अप्लाई
इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच दही लें।
फिर इसमें 1/2 चम्मच हल्दी मिक्स करें।
अब इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं और चेहरे पर लगाएं।
इसे करीब 30 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें।
इसके बाद पानी से इसे साफ कर लें।
इस बात का ध्यान रखें की इसके इस्तेमाल के बाद चेहरे पर साबुन का इस्तेमाल न करें।
टिप्स: इस फेस मास्क को हफ्ते में 2 बार चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं।
दही के फायदे
दही में विटामिन डी और प्रोटीन की अच्छी मात्रा मौजूद होने के साथ प्रोबायोटिक्स भी मौजूद होते हैं, जो स्किन में पोषक तत्वों की आपूर्ति करता है। इसमें मौजूद कैल्शियम बेजान त्वचा को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है।
नोट- ऊपर बताए गए नुस्खों को अपनाने से पूर्व आपको स्किन पैच टेस्ट जरूर करना है। सबकी त्वचा अलग होती है, हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे हैं कि ऊपर बताए गए नुस्खे आपको इंस्‍टेंट लाभ पहुंचाएंगे। आप अपने स्किन एक्‍सपर्ट से एक बार जरूर सलाह लें और फिर इनका प्रयोग करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story