लाइफ स्टाइल

नए तरह से बनाएं खीरे का रायता, फॉलो करें ये टिप्स

Tulsi Rao
13 Jun 2022 10:42 AM IST
नए तरह से बनाएं खीरे का रायता, फॉलो करें ये टिप्स
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गर्मी के मौसम में दही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। वहीं खीरा भी गर्मियों में खूब खाया जाता है। अगर आप खीरे का रायता बनाते हैं तो इस बार कुछ अलग तरीके से बनाकर देखें। रायता वैसे भी खाने का जायका बढ़ा देता है। वहीं इसमें कुछ मसाले पड़ते हैं जो डाइजेशन के लिए अच्छे होते हैं। दही में गुड बैक्टीरियाज होते हैं, ये आपके पेट और सेहत के लिए काफी जरूरी होते हैं। यहां सीखें खीरे का घी वाला रायता बनाने का तरीका

सामग्री

दही, खीरा, पिसा भुना जीरा, साबुत जीरा, छोटी राई, काला नमक, सफेद नमक, देसी घी।

बनाने का तरीका

खीरे का रायता बनाना बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले खीरे को धोकर छील लें। फिर इसे कद्दूकस कर लें। इसका पानी निचोड़ दें। इस तरह से थोड़ी देर रख दें कि पानी निचुड़ जाए। इसके बाद एक पैन में थोड़ा सा घी डालें। घी गरम हो जाने पर जीरा और राई डाल दें। अब इसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा डालें। खीरे को थोड़ी देर फ्राई करके गैस बंद कर लें। अब दही को अच्छी तरह फेंट लें। इसमें काला नमक, थोड़ा सफेद नमक, पिसा-भुना जीरा मिलाएं। सब मिल जाए तो इसमें फ्राई किया हुआ खीरा डाल दें। आपका रायता तैयार है। फ्राई करके खीरा डालने से खीरा दही में पानी नहीं छोड़ता और काफी अच्छा टेस्ट मिलता है।

Next Story