लाइफ स्टाइल

बिना ओवन के इस तरह बनाए 'क्रंची बिस्किट', इसे बनाना बेहद ही आसान

Teja
27 May 2023 4:09 PM GMT
बिना ओवन के इस तरह बनाए क्रंची बिस्किट, इसे बनाना बेहद ही आसान
x
सुबह हो या शाम चाय के साथ स्नैक्स के तौर पर सभी को बिस्किट खाना ही पसंद आते हैं।
सुबह हो या शाम चाय के साथ स्नैक्स के तौर पर सभी को बिस्किट खाना ही पसंद आते हैं। लेकिन आजकल बाजार में पाए जाने वाले बिस्किट में मैदा की अधिकता होने के कारण ये नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए आज हम आपको घर पर बिना ओवन के 'क्रंची बिस्किट' बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इस Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री :
- एक कप आटा
- एक कप सूजी (रवा)
- एक चौथाई कप घी
- एक बड़ा चम्मच नारियल का बुरादा
- एक छोटा कटोरी बादाम
- एक छोटा कटोरी काजू
- आधा कप चीनी बूरा
- एक कप दूध
बनाने की विधि :
- सबसे पहले एक कटोरी में आटा, रवा और घी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इसमें नारियल का बुरादा, बादाम, काजू और चीनी बूरा मिलाएं।
- इसके बाद इसमें धीरे-धीरे दूध डालकर आटा गूंद लें।
- ध्यान रखें कि आटा सख्त गूंदें। इसे ज्यादा मसलना नहीं है वरना बिस्किट खस्ता नहीं बनेंगे।
- अब आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- तय समय के बाद लोइयां तोड़कर इससे ओवल शेप बनाएं।
- अब इसे लंबी धारीदार डिजाइन वाली कड़छी पर रखकर दबाएं।
- आप देखेंगे कि बिस्किट पर भी वैसा ही डिजाइन बन गया है।
- मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें।
- तेल के गरम होते ही बिस्किट्स डालकर इन्हें दोनों साइड से सुनहरा तल लें।
- तैयार हैं बिना ओवन और बिना बेक किए हुए आटे के बिस्किट्स।
Next Story