लाइफ स्टाइल

होली पर बनाएं क्रिस्पी शक्कर पारा, जानें रेसिपी

Bhumika Sahu
5 March 2022 2:49 AM GMT
होली पर बनाएं क्रिस्पी शक्कर पारा, जानें रेसिपी
x
होली पर कुछ ट्रेडिशनल चीजे जैसे गुजिया, नमक पारे, सेव बनाई जाती हैं। इन चीजों को काफी दिन पहले से बनाना शुरू कर दिया जाता है। इन ट्रेडिशनल चीजों में से एक हैं शक्कर पारे। होली पर शक्कर पारे अगर बनाने हैं तो इस रेसिपी से बना सकते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। होली पर कुछ ट्रेडिशनल चीजे जैसे गुजिया, नमक पारे, सेव बनाई जाती हैं। इन चीजों को काफी दिन पहले से बनाना शुरू कर दिया जाता है। इन ट्रेडिशनल चीजों में से एक हैं शक्कर पारे। होली पर शक्कर पारे अगर बनाने हैं तो इस रेसिपी से बना सकते हैं।

सामग्री
शक्कर पारा बनाने के लिए आपको चाहिए मैदा, सूजी, सफेद तिल, रिफाइन ऑयल, इलायची पाउडर, शक्कर और पानी
कैसे बनाएं
इसे बनाने के लिए आप एक बर्तन में मैदा और सूजी को एक तरफ करें(सूजी से क्रिस्प लाने में मदद मिलती है।) और फिर इसमें तेल, सफेद तिल, इलायची पाउडर मिलाएं। चाहें तो इलायची पाउडर स्किप पर सकते हैं। अब अच्छे से मिक्स करें और धीरे-धीरे पानी मिलाते हुए आटा गूंथ लें। अब कुछ देर के लिए मैदा को गूंथ कर रख दें। फिर इसकी बड़ी-बड़ी लोई बनाकर बेल लें। अब चाकू की मदद से इसे काट लें। अब एक कढ़ाई में तेल को गर्म करें। गर्म तेल में सभी को थोड़ा-थोड़ा कर के सेक लें। इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक ही सेकें। अब सभी पारों को एक तरफ रखें और दूसरी तरफ चाश्नी तैयार करें। इसके लिए पैन में चीनी और पानी मिक्स करके रख दें। इसे दो तार का बनाना है। अब चाशनी में पारों को डाल दें और चलाते रहें। चलाने से चाशनी पारों में अच्छे से मिक्स हो जाती है। अब इन एक परात में निकालें और कुछ देर के लिए ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद आपके शक्कर पारे तैयार हैं। इनहें आप एक महीने तक स्टोर कर के रख सकते हैं।


Next Story