लाइफ स्टाइल

मानसून के मौसम में बनाएं क्रिस्पी बेसन गोभी, जानें आसान रेसिपी

Triveni
21 July 2021 9:10 AM GMT
मानसून के मौसम में बनाएं क्रिस्पी बेसन गोभी, जानें आसान रेसिपी
x
मानसून में कुछ टेस्टी खाने का मन करता है।

मानसून में कुछ टेस्टी खाने का मन करता है। ऐसे में बारिश के दिनों में बाहर का खाना सेफ नहीं हो सकता इसलिए आपको घर में रेसिपी ट्राई करनी चाहिए। आज हम आपको बता रहे हैं बेसन गोभी बनाने की रेसिपी। आइए, जानते हैं कैसे बनाएं बेसन गोभी-

सामग्री:
फूलगोभी
बेसन-आधा कप
प्याज-1 बारीक कटी हुई
अदरक- बारीक कटी हुई
लहसुन-बारीक कटा हुआ
एक छोटी चम्मच हल्दी, धनिया, जीरा, अमचूर, हींग, गर्म मसाला, मिर्च पाउडर
दो चम्मच तेल
विधि: सबसे पहले धीमी आंच में कढ़ाही रखिए और तेल गर्म करें। इसके बाद इसमें जीरा, अदरक, लहसुन मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें। इसके बाद इसमें प्याज भूनें और हल्का फ्राई होने पर इसमें बेसन डाल दें। जब बेसन फ्राई हो जाए तो इसमें हींग धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च और अपने स्वादानुसार नमक मिलाएं। इसके बाद हल्का पकने पर इसमें अमचूर डालें और इसके बाद गर्म मसाला डालें। हरी धनिया पत्ती के सर्व करें।


Next Story