लाइफ स्टाइल

नारियल का पराठा बनायें नए तरीके से जानिए रेसिपी

Suvarn Bariha
30 May 2024 12:50 PM GMT
नारियल का पराठा बनायें नए तरीके से जानिए रेसिपी
x
पराठा: आपने अब तक कई प्रकार की चीजों के पराठे खाए होंगे। इनमें मुख्य रूप से आलू, गोभी, मेथी, पालक, मूली, दाल आदि के पराठे आते हैं। ये सभी चटपटे यानी नमकीन होते हैं, लेकिन क्या आपने कभी मीठा नारियल पराठा खाया है। बता दें यह बहुत स्वादिष्ट होता है और एक बार खाने के बाद बार-बार मन इसके लिए ललचाता है। इसे फ्रेश कोकोनट, दूध और घी जैसी चीजों के मिश्रण से बनाया जाता है। आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़े तक इसे पसंद करते हैं। मेहमानों के आने पर उन्हें भी यह डिश खिलाई जा सकती है।
सामग्री
1 ताजा नारियल
2 कप मैदा
1 कप गुनगुना दूध
आधा कप घी
2 बड़े चम्मच पीसी हुई चीनी
2 चम्मच सूजी
आधा कप चीनी
आधा चम्मच बेकिंग पाउडर
1 चम्मच हरी इलायची (पिसी हुई)
विधि
- सबसे पहले नारियल को कद्दुकस कर लें। अब एक बड़े बर्तन में मैदा, सूजी और शुगर पाउडर डालकर मिक्स कर लें।
- धीरे-धीरे उसमें घी डालें और हाथों की मदद से गूंथना शुरू कर दें।
- मैदा और घी अच्छी तरह से मिक्स करके डो (लोई) तैयार करें और साथ-साथ उसमें एक चम्मच बेकिंग पाउडर भी डाल दें।
- मैदा में एक चुटकी नमक भी डाल दें। ध्यान रखें कि आपको मैदा में पानी नहीं डालना है। इसके बजाय दूध डालें और डो बनाना शुरू कर दें।
- अब कसे हुए नारियल में चीनी और इलायची पाउडर डालें और उसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- नारियल को टेस्टी बनाने के लिए काजू या बादाम का पेस्ट भी डाल सकते हैं।
- इसके साथ सौंफ पाउडर भी मिला सकते हैं। अब मैदा तैयार हो चुका है।
- उसकी दो रोटी बेल लें, एक बड़ी और एक उससे थोड़ी छोटी। ऐसा करने से स्टफिंग बाहर नहीं आएगी और पराठा स्टफ्ड बनेगा।
- बड़ी बेली हुई रोटी पर लगभग दो चम्मच नारियल स्टफिंग डालें और उस पर छोटी रोटी रख दें
- अब दोनों को साइड से जोड़ दें और चम्मच की मदद से बंद कर दें। ऐसा करने से पराठा फटेगा नहीं और स्वादिष्ट रहेगा।
- अब तवा गरम करके उस पर पराठा रखकर सेकना शुरू कर दें। जब नारियल का पराठा सेकेंगे तो उस पर घी लगाएं।
- घी से नारियल का स्वाद और भी ज्यादा टेस्टी हो जाएगा।
Next Story